Apple Music सब्सक्रिप्शन महंगा, देखें भारत में नए प्लान और कीमतें

Apple Music सब्सक्रिप्शन महंगा, देखें भारत में नए प्लान और कीमतें

4 mins read
13 views
July 20, 2026

Apple One: क्या आप भी Apple Music इस्तेमाल करते हैं? तो अब आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। Apple Music Price Hike के तहत कंपनी ने भारत में अपने Apple Music और कुछ Apple One प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें अभी नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर लागू हो चुकी हैं।

Apple ने भारत में Apple Music और Apple One प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें किस प्लान पर कितना खर्च बढ़ा, नई दरें क्या हैं और यह बदलाव कब से लागू हुआ है।

Apple Music Price Hike: किस प्लान की कितनी बढ़ी कीमत?

Apple ने अलग-अलग प्लान्स की कीमतों में 10 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • Student Plan: 59 रुपये से बढ़कर 69 रुपये।
  • Individual Plan: 119 रुपये से बढ़कर 139 रुपये।
  • Family Plan: 179 रुपये से बढ़कर 229 रुपये।

सबसे ज्यादा असर फैमिली प्लान पर पड़ा है। अब इस प्लान के लिए यूजर्स को सालभर में करीब 600 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, जबकि इंडिविजुअल प्लान पर सालाना 240 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे।

READ MORE: Apple 15 दिसंबर से 28 देशों में लॉन्च करेगा Fitness+ सेवा

Apple One प्लान भी हुआ महंगा

Apple ने Apple One Individual Plan की कीमत भी बढ़ा दी है। यह प्लान अब 175 रुपये की जगह 195 रुपये प्रति माह में मिलेगा। इसमें 50GB iCloud Storage, Apple Music, Apple TV और Apple Arcade शामिल हैं। हालांकि, Family Apple One Plan की कीमत फिलहाल 365 रुपये प्रति माह ही रखी गई है। इसमें 200GB iCloud Storage मिलता है और इसे 5 अन्य सदस्यों के साथ साझा किया जा सकता है।

क्यों बढ़ीं कीमतें?

कंपनी ने इस बढ़ोतरी पर अलग से कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने कहा है कि म्यूजिक लाइसेंसिंग फीस बढ़ने की वजह से Apple Music की कीमतों में बदलाव किया गया है। हाल ही में कंपनी ने भारत में कुछ Mac, iPad और Apple TV डिवाइस की कीमतें भी बढ़ाई थीं।

READ MORE: Apple की फिल्म ‘F1’ ने जीता ऑस्कर

अगर आप Apple Music या Apple One का इस्तेमाल करते हैं, तो अब हर महीने पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, सेवा की सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है और नए यूजर्स के लिए पहला महीना मुफ्त की सुविधा अभी भी जारी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

साइबर अपराधियों ने बेचे करोड़ों ‘वर्ल्ड कप’ स्ट्रीमिंग अकाउंट्स
Previous Story

साइबर अपराधियों ने बेचे करोड़ों ‘वर्ल्ड कप’ स्ट्रीमिंग अकाउंट्स

Gold Rates Major Cities India 21 July
Next Story

Gold Price 21 July: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के दाम क्या है?

Latest from Latest news

Don't Miss