VIDEO: बैंड बजा दिया तुने… गौरव को देखते ही रो पड़ीं आकांक्षा

VIDEO: बैंड बजा दिया तुने… गौरव को देखते ही रो पड़ीं आकांक्षा

7 mins read
7 views
July 9, 2026

Lock Upp 2: क्या तलाक की खबरों के बीच फिर करीब आए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला? Lock Upp 2 के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। शो में फैमिली वीक की शुरुआत होने जा रही है और सबसे पहले एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lock Upp 2 के फैमिली वीक में गौरव खन्ना की एंट्री ने सभी को किया भावुक, जानिए आकांक्षा चमोला से मुलाकात के दौरान क्या हुआ।

Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की धमाकेदार एंट्री

शो के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान फैमिली वीक की घोषणा करती हैं। इसके बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है। उन्हें देखते ही आकांक्षा चमोला की खुशी साफ नजर आती है और वह भावुक हो जाती हैं। गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, “बैंड बजा दिया तूने।” यह सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी मुस्कुराने लगते हैं। प्रोमो छोटा जरूर है, लेकिन दोनों की मुलाकात ने दर्शकों के बीच अगले एपिसोड को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।

https://www.instagram.com/reel/DaiTRq3T3Z1/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

शो में खाने को लेकर हुआ बड़ा विवाद

इसी बीच Lock Upp 2 में खाने को लेकर नया विवाद भी देखने को मिला। आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहस के दौरान गलती से श्रेया का हाथ आकांक्षा के चेहरे पर लग गया। हालांकि श्रेया ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन आकांक्षा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने नाराज होकर श्रेया के बेड पर पानी डाल दिया। इस घटना के बाद घर का माहौल और गरमा गया।

READ MORE: बैन के बाद ‘Satluj’ ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, VIDEO VIRAL

तलाक की खबरों ने पहले ही मचाई थी हलचल

शो की शुरुआत में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना करीब 1 साल से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी थी। हालांकि, गौरव खन्ना ने बाद में साफ कहा था कि दोनों के बीच आज भी सम्मान, प्यार और समर्थन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा उनकी पत्नी हैं और वह हमेशा उनका साथ देंगे।

10 साल का रिश्ता, फिर भी उम्मीद बाकी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और कुछ महीनों बाद उन्होंने शादी कर ली। पिछले साल दोनों के रिश्ते में बच्चों को लेकर अलग-अलग सोच सामने आई थी। इसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। अब Lock Upp 2 में दोनों की मुलाकात के बाद फैंस एक बार फिर उनके रिश्ते को नई नजर से देख रहे हैं।

READ MORE: OTT पर इस हफ्ते क्या नया? देखें पूरी रिलीज लिस्ट

Lock Upp 2 का फैमिली वीक दर्शकों के लिए काफी भावुक और दिलचस्प होने वाला है। अब सभी की नजर अगले एपिसोड पर है, जहां गौरव और आकांक्षा की पूरी बातचीत और उनके रिश्ते की नई तस्वीर सामने आ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Asha Sharma Xbox Ceo Job Cuts
Previous Story

कौन हैं आशा शर्मा? Xbox में आते ही 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को झटका

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य
Next Story

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

Latest from Entertainment

Don't Miss