भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

8 mins read
137 views
July 9, 2026

India-Australia Education: क्या अब विदेश में पढ़ाई का सपना भारत में ही पूरा हो सकेगा? भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीय छात्रों को मिलने वाला है। दोनों देशों के बीच बढ़ता शैक्षणिक सहयोग अब सिर्फ स्टूडेंट एक्सचेंज तक सीमित नहीं है, बल्कि रिसर्च, टेक्नोलॉजी और रोजगार के नए अवसर भी खोल रहा है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा सहयोग से छात्रों के लिए पढ़ाई, रिसर्च और करियर के नए रास्ते खुल रहे हैं, पढ़ें इस साझेदारी की पूरी जानकारी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी बनी रिश्तों की नई ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने हाल की बातचीत में शिक्षा को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का मजबूत आधार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रहने वाला भारतीय समुदाय और बढ़ती नॉलेज पार्टनरशिप इस रिश्ते को नई दिशा दे रही है। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर के मुताबिक, इस समय 1 लाख से अधिक भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ये छात्र दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को भी मजबूत बना रहे हैं।

भारत में खुल रहे ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के कैंपस

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी के तहत अब ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस शुरू कर रहे हैं। गुजरात की गिफ्ट सिटी में Deakin University और University of Wollongong ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैंपस शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स का नया कैंपस जल्द शुरू होगा। वहीं फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी को भी भारत में कैंपस खोलने की मंजूरी मिल चुकी है।

READ MORE: मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मूमेंट ने शेयर बाजार में मचाई Parle हलचल

डुअल डिग्री से मिलेगा बड़ा फायदा

अब कई ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय डुअल डिग्री प्रोग्राम भी शुरू कर रहे हैं। इसमें छात्र अपनी पढ़ाई का एक हिस्सा भारत और दूसरा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में पूरा करेंगे। इस व्यवस्था से छात्रों को दोनों देशों के प्रतिष्ठित संस्थानों की डिग्री मिलेगी। इससे विदेश में पढ़ाई का खर्च भी कम होगा और अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी मिलेगा।

रिसर्च और रोजगार में बढ़ेंगे नए मौके

दोनों देशों का सहयोग अब शिक्षा से आगे बढ़कर हेल्थकेयर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। एक-दूसरे की डिग्रियों को मान्यता मिलने से भारतीय छात्रों के लिए वैश्विक कंपनियों में नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी आने वाले वर्षों में भारत के शिक्षा और इनोवेशन इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी।

READ MORE: 16 महीने बाद मिले मोदी-ट्रंप, होगा सबसे बड़ा व्यापार समझौता

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी अब सिर्फ विदेश में पढ़ाई तक सीमित नहीं रही। यह छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा, रिसर्च और करियर के नए अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। आने वाले समय में इसका लाभ लाखों भारतीय युवाओं को मिलने की उम्मीद है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss