Amazon-ने-390-सैटेलाइट-भेजे,-Starlink-की-बढ़ी-चुनौती

Amazon ने 390 सैटेलाइट भेजे, Starlink की बढ़ी चुनौती

6 mins read
2 views
July 3, 2026

Amazon vs SpaceX: Amazon Satellite Internet को लेकर आज बड़ी अपडेट सामने आई है। कंपनी ने पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में 390 से ज्यादा सैटेलाइट तैनात कर दिए हैं। Amazon का कहना है कि अब उसके पास इस साल के अंत तक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए जरूरी नेटवर्क तैयार हो चुका है। यह कदम सीधे तौर पर SpaceX के Starlink को चुनौती देने वाला माना जा रहा है।

Amazon Satellite Internet जल्द शुरू, कंपनी ने 390 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च कर दिए हैं। जानिए यह सेवा कब शुरू होगी।

390 से ज्यादा सैटेलाइट के बाद सेवा शुरू करने की तैयारी

Amazon ने हाल ही में 29 नए सैटेलाइट फ्लोरिडा से United Launch Alliance के Atlas V रॉकेट के जरिए लॉन्च किए। इसके बाद कंपनी के कुल सक्रिय LEO सैटेलाइट की संख्या 390 के पार पहुंच गई। कंपनी के LEO प्रोग्राम प्रमुख क्रिस वेबर ने बताया कि इंजीनियर फिलहाल इन सैटेलाइट्स को उनकी तय कक्षा में स्थापित कर रहे हैं। शुरुआत में सेवा ऊंचे अक्षांश वाले इलाकों में शुरू होगी और बाद में धीरे-धीरे दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी।

Leo Ultra एंटीना देगा तेज इंटरनेट

Amazon का नया Leo Ultra एंटीना बिजनेस और आम ग्राहकों दोनों के लिए तेज सैटेलाइट इंटरनेट देने का दावा करता है। इस सेवा की घोषणा नवंबर 2025 में की गई थी। फिलहाल कुछ एंटरप्राइज ग्राहकों के साथ इसकी टेस्टिंग चल रही है। इनमें Hunt Energy Network और एयरलाइन JetBlue जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो वास्तविक परिस्थितियों में इस सेवा का परीक्षण कर रही हैं।

READ MORE: Amazon Fire OS 16 लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी LEAK

Starlink अभी भी काफी आगे

Amazon ने शुरुआत जरूर कर दी है, लेकिन सैटेलाइट की संख्या के मामले में वह अभी SpaceX से काफी पीछे है।

  • Starlink के पास 10,000 से ज्यादा सैटेलाइट हैं।
  • यह सेवा 150 से अधिक देशों में 1.2 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी है।
  • Amazon का लक्ष्य पहले चरण में 3,232 और बाद में 4,504 दूसरी पीढ़ी के सैटेलाइट लॉन्च करने का है।

कंपनी का मानना है कि बड़ा नेटवर्क बनने के बाद वह Starlink को कड़ी टक्कर दे सकेगी।

लॉन्च में आईं कई चुनौतियां

इस साल Amazon को कई तकनीकी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। Blue Origin के New Glenn रॉकेट की टेस्ट फ्लाइट में विस्फोट हो गया था, जबकि ULA के Vulcan रॉकेट की उड़ान भी तकनीकी दिक्कतों के कारण रुकी रही। इसके बावजूद Amazon का कहना है कि वह 2026 के अंत तक अपनी पहली कमर्शियल सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की योजना पर कायम है।

READ MORE: Amazon को भारत पर इतना भरोसा क्यों?

Amazon अब सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में तेज़ी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। हालांकि Starlink अभी काफी आगे है, लेकिन आने वाले वर्षों में दोनों कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

10-साल-पुराने-वॉलेट-से-आयरलैंड-ने-500-Bitcoin-किए-जब्त
Previous Story

10 साल पुराने वॉलेट से आयरलैंड ने 500 Bitcoin किए जब्त

Latest from Latest news

Don't Miss