Ireland Bitcoin Seizure: Bitcoin Seizure को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई है। आयरलैंड की क्रिमिनल एसेट्स ब्यूरो (CAB) ने ड्रग तस्कर क्लिफ्टन कॉलिन्स से जुड़े 500 Bitcoin और जब्त कर लिए हैं। यह इस साल की तीसरी बड़ी रिकवरी है। इसके साथ ही 2026 में कुल 1,500 Bitcoin सरकार के कब्जे में आ चुके हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 80 मिलियन यूरो (करीब 90 मिलियन डॉलर) से ज्यादा बताई जा रही है।
आयरलैंड ने 10 साल से बंद पड़े वॉलेट से 500 Bitcoin जब्त किए, जानिए यह रिकवरी कैसे हुई और अब बाकी Bitcoin का क्या होगा।
10 साल से बंद पड़े वॉलेट आखिर कैसे खुले?
CAB ने बताया कि इस ऑपरेशन में Europol के European Cybercrime Centre ने अहम भूमिका निभाई। एजेंसी ने तकनीकी मदद और डिक्रिप्शन संसाधन उपलब्ध कराए, जिससे लंबे समय से बंद पड़े Bitcoin वॉलेट तक पहुंच संभव हो सकी। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया कि वॉलेट खोलने के लिए कौन-सी तकनीक इस्तेमाल की गई। इसी वजह से पूरी प्रक्रिया अब भी रहस्य बनी हुई है।
ऑनचेन डेटा ने पहले ही दे दी थी जानकारी
आधिकारिक घोषणा से पहले ही ब्लॉकचेन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Lookonchain ने इस ट्रांजैक्शन को पकड़ लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक 500 Bitcoin को Coinbase Prime में ट्रांसफर किया गया। वहीं क्लिफ्टन कॉलिन्स से जुड़े वॉलेट में अभी भी करीब 4,500 Bitcoin मौजूद हैं। इस साल अब तक तीन बार एक जैसा पैटर्न देखने को मिला है। हर बार 500 Bitcoin पुराने वॉलेट से निकले और फिर किसी रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म पर भेजे गए। इसके बाद CAB ने जब्ती की पुष्टि की।
मछली पकड़ने वाली रॉड में छिपाई थी करोड़ों की दौलत
क्लिफ्टन कॉलिन्स ने 2011-12 के दौरान ड्रग्स की कमाई से करीब 6,000 Bitcoin खरीदे थे। उस समय Bitcoin की कीमत केवल कुछ डॉलर थी। उसने पूरे Bitcoin को 12 अलग-अलग वॉलेट में बांटा। हर वॉलेट में 500 Bitcoin रखे गए। निजी चाबियां (Private Keys) कागज पर लिखकर मछली पकड़ने वाली रॉड के एल्यूमिनियम कैप में छिपा दी गईं। 2017 में गिरफ्तारी के बाद वह सामान फेंक दिया गया और चाबियां हमेशा के लिए खोई हुई मानी गईं। 2020 में अदालत ने सभी 6,000 Bitcoin सरकार के नाम जब्त करने का आदेश दिया, लेकिन वॉलेट तक पहुंच संभव नहीं थी।
READ MORE: XRP में पैसा लगा रहीं व्हेल, क्या अब आएगा बड़ा उछाल?
अब बाकी 4,500 Bitcoin पर सबकी नजर
अब तक सरकार 12 में से 3 वॉलेट खोल चुकी है। यानी अभी भी 9 वॉलेट में करीब 4,500 Bitcoin मौजूद हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 275 मिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अधिकारियों ने वॉलेट खोलने का कोई स्थायी तरीका खोज लिया है, तो बाकी Bitcoin भी जल्द सरकार के कब्जे में आ सकते हैं। यह यूरोप की सबसे बड़ी क्रिप्टो संपत्ति जब्ती में शामिल हो सकता है।
READ MORE: Open USD साझेदारी विवाद, Samsung और Dunamu ने दावे नकारे
अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आयरिश एजेंसियों ने बंद पड़े वॉलेट तक पहुंच कैसे बनाई। अगर आने वाले दिनों में बाकी Bitcoin भी रिकवर हो जाते हैं, तो यह दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टो रिकवरी में से एक बन जाएगी।
