XRP में पैसा लगा रहीं व्हेल, क्या अब आएगा बड़ा उछाल?

XRP में पैसा लगा रहीं व्हेल, क्या अब आएगा बड़ा उछाल?

6 mins read
21 views
July 2, 2026

XRP Price Today: क्या XRP एक बार फिर बड़ी तेजी की तैयारी कर रहा है? ताज़ा ऑन-चेन डेटा और बाजार के संकेत यही इशारा कर रहे हैं। बड़े निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी, नए वॉलेट्स की रिकॉर्ड संख्या और ETF में लगातार निवेश ने XRP को फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, तकनीकी चार्ट अभी पूरी तरह तेजी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

क्या XRP जल्द बड़ी तेजी दिखाएगा? जानिए नए ऑन-चेन डेटा, ETF निवेश और अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल की जानकारी।

XRP में बढ़ी व्हेल एक्टिविटी, नए वॉलेट्स ने बढ़ाया भरोसा

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, एक ही दिन में 4,941 नए XRP वॉलेट बनाए गए। यह पिछले तीन महीनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं CryptoQuant के डेटा में All CEX Whale vs Retail Spread 50.9% दर्ज किया गया, जो दिखाता है कि बड़े निवेशक खरीदारी में ज्यादा सक्रिय हैं जबकि छोटे निवेशक अभी भी सतर्क बने हुए हैं। दूसरी ओर, 29 जून को XRP स्पॉट ETF में 15.34 मिलियन डॉलर का नेट निवेश आया। इसमें से 11.94 मिलियन डॉलर सिर्फ Bitwise ETF में निवेश हुए। जून महीने में कुल ETF निवेश 62 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच गया, जबकि अब तक कुल नेट फ्लो लगभग 1.48 बिलियन डॉलर हो चुका है।

कीमत में हल्की रिकवरी, लेकिन बड़ी चुनौती अभी बाकी

पिछले 24 घंटे में XRP की कीमत 1.41% बढ़कर 1.0613 डॉलर तक पहुंच गई। ट्रेडिंग के दौरान अचानक वॉल्यूम बढ़ने से कीमत ने 1.0560 डॉलर का स्तर पार किया। इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में 1,433% की उछाल दर्ज हुई। हालांकि, यह तेजी अभी सीमित मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर XRP 1.0665 डॉलर के ऊपर मजबूती से टिकता है, तभी अगला बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।

READ MORE: Meme Coin से अरबपति बने ट्रंप, एक साल में कमाए 11 हजार करोड़

तकनीकी संकेत क्या बता रहे हैं?

चार्ट के अनुसार XRP लगातार 1 डॉलर के ऊपर सपोर्ट बनाए हुए है। हालिया रिकवरी में 1.0318 डॉलर और 1.0410 डॉलर मजबूत सपोर्ट के रूप में उभरे हैं। फिर भी XRP अभी अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है।

  • 20-Day EMA: 1.11 डॉलर
  • 50-Day EMA: 1.20 डॉलर
  • 100-Day EMA: 1.31 डॉलर
  • 200-Day EMA: 1.52 डॉलर

इसके अलावा RSI अभी 33 के आसपास है, जो बताता है कि बाजार में खरीदारी बढ़ रही है, लेकिन पूरी तरह मजबूत ट्रेंड बनने में अभी समय लग सकता है।

READ MORE: Bitcoin धड़ाम, 21 महीने के निचले स्तर से बाजार में खलबली

निवेशकों को किन स्तरों पर नजर रखनी चाहिए?

विशेषज्ञों की नजर दो अहम स्तरों पर है। पहला 1.0560 से 1.0590 डॉलर का सपोर्ट जो टूटना नहीं चाहिए। दूसरा 1.0665 डॉलर का रेजिस्टेंस, जिसे पार करने पर XRP में नई तेजी देखने को मिल सकती है।

अगर बड़े निवेशकों की खरीदारी और ETF में निवेश इसी तरह जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में XRP की चाल और मजबूत हो सकती है। हालांकि बाजार की दिशा अभी भी वैश्विक आर्थिक माहौल और निवेशकों की धारणा पर निर्भर रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत
Previous Story

क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत

SC बोला, AI नहीं इंसान ही करेगा न्याय का फैसला
Next Story

SC बोला, AI नहीं इंसान ही करेगा न्याय का फैसला

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss