Hot और Cold Wallet में अतंर पहचाने? जानें फायदे और जोखिम

Hot और Cold Wallet में अतंर पहचाने? जानें फायदे और जोखिम

4 mins read
8 views
October 9, 2026

Hot vs Cold Wallets : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों के लिए सही वॉलेट चुनना जरूरी है। वॉलेट चुनते समय सुविधा और सुरक्षा, दोनों का ध्यान रखना चाहिए। Hot Wallet रोजाना लेनदेन के लिए अच्छा है, जबकि Cold Wallet प्राइवेट की को ऑफलाइन रखता है। इससे ऑनलाइन खतरे कम हो सकते हैं। Mudrex के बिजनेस हेड प्रतीक गुप्ता के अनुसार, निवेशकों को वॉलेट चुनने से पहले यह समझना चाहिए कि वे क्रिप्टो का इस्तेमाल कैसे करेंगे और उसकी सुरक्षा की कितनी जिम्मेदारी खुद उठा सकते हैं। WazirX के वाइस प्रेसिडेंट राजगोपाल मेनन ने बताया कि क्रिप्टो वॉलेट में क्रिप्टोकरेंसी सीधे स्टोर नहीं होती। यह प्राइवेट की को सुरक्षित रखता है, जिसकी मदद से ब्लॉकचेन पर मौजूद डिजिटल संपत्ति तक पहुंच मिलती है।

Crypto Wallet चुनने जा रहे हैं? Hot और Cold Wallet का अंतर, प्राइवेट की की सुरक्षा और सही वॉलेट चुनने का तरीका जानें

Hot Wallet क्या है?

Hot Wallet इंटरनेट से जुड़ा रहता है। इससे क्रिप्टो खरीदना, बेचना और ट्रांसफर करना आसान होता है। लेकिन इंटरनेट से जुड़े होने के कारण इसमें फिशिंग, मैलवेयर और बिना अनुमति अकाउंट तक पहुंच बनाने का खतरा ज्यादा रहता है।

READ MORE : Samsung Wallet में आएगा USDC, Coinbase और Solana आए साथ

Cold Wallet क्या है?

Cold Wallet में प्राइवेट की ऑफलाइन रखी जाती है। यह उन निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो लंबे समय तक क्रिप्टो रखना चाहते हैं और बार-बार लेनदेन नहीं करते। हालांकि, डिवाइस खोने, चोरी होने या रिकवरी जानकारी गुम होने का खतरा इसमें भी रहता है।

READ MORE : Crypto Tax Notice कब आता है? जानिए कब और क्यों मिलता

Custodial और Self-Custody Wallet में अंतर

Custodial Wallet में प्लेटफॉर्म प्राइवेट की संभालता है। वहीं, Self-Custody Wallet में इसकी जिम्मेदारी यूजर की होती है। वॉलेट चुनते समय लेनदेन की जरूरत, निवेश की अवधि, क्रिप्टो की मात्रा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने की अपनी क्षमता पर ध्यान दें। कोई एक वॉलेट हर निवेशक के लिए सही नहीं होता।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss