Seedance vs Veo 3.1: ByteDance ने अपने नए Seedance 2.5 वीडियो जनरेशन मॉडल से बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने बीजिंग में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लेटेस्ट AI टूल को पेश किया, जो पहले से ज्यादा लंबी, बेहतर और क्रिएटिव वीडियो तैयार कर सकता है। Seedance 2.5 अगले महीने चीन में लॉन्च होगा। फिलहाल ग्लोबल रिलीज को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है।
ByteDance ने अपना नया AI वीडियो मॉडल Seedance 2.5 पेश किया है। यह अब 30 सेकंड तक की वीडियो बना सकता है और पहले से ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल देता है।
Seedance 2.5 में वीडियो की लंबाई हुई दोगुनी
Seedance 2.5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी वीडियो अवधि है। नया मॉडल अब 30 सेकंड तक की वीडियो बना सकता है। जबकि पुराना Seedance 2.0 केवल 15 सेकंड की वीडियो तैयार कर पाता था। इसका मतलब है कि कंटेंट क्रिएटर्स, फिल्ममेकर और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स अब एक ही टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से ज्यादा लंबी और आकर्षक वीडियो तैयार कर सकेंगे। AI वीडियो जनरेशन के क्षेत्र में इसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
अब 50 रेफरेंस फाइलों का मिलेगा सपोर्ट
ByteDance ने इस बार क्रिएटिव कंट्रोल को भी काफी मजबूत बनाया है। Seedance 2.5 में यूजर्स एक साथ 50 रेफरेंस फाइलें अपलोड कर सकेंगे।
इनमें शामिल हैं:
- इमेज
- वीडियो क्लिप
- ऑडियो फाइल
पुराने संस्करण में केवल 12 रेफरेंस इनपुट की सुविधा थी। ज्यादा रेफरेंस मिलने से AI किसी खास स्टाइल, किरदार, सीन या ऑडियो को बेहतर तरीके से समझ पाएगा और उसी के अनुसार वीडियो तैयार करेगा।
READ MORE: AI बिजनेस ने बनाई इस कंपनी की पहचान, बढ़ी 90% कमाई
Seedance 2.0 को लेकर हुआ था विवाद
Seedance 2.5 ऐसे समय में आया है जब कंपनी का पिछला मॉडल कानूनी विवादों में घिर गया था। Seedance 2.0 की मदद से यूजर्स ने हॉलीवुड सितारों और लोकप्रिय किरदारों की बेहद वास्तविक दिखने वाली वीडियो बनानी शुरू कर दी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Marvel, Star Wars और अन्य बड़ी फ्रेंचाइजी के कॉपीराइटेड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल बड़ी संख्या में किया गया। इसके बाद मनोरंजन उद्योग में AI और कॉपीराइट को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
हॉलीवुड स्टूडियो ने जताई थी आपत्ति
कई बड़े स्टूडियो ने AI जनरेटेड कंटेंट पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Disney सहित कई कंपनियों ने चिंता जताई थी कि उनके कॉपीराइटेड किरदार AI मॉडल की ट्रेनिंग और कंटेंट निर्माण में इस्तेमाल हो रहे हैं। इसी विवाद में Paramount, Warner Bros. Discovery और Netflix जैसी कंपनियों के नाम भी सामने आए थे। हालांकि ByteDance ने बाद में Seedance 2.0 को 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध करा दिया था, लेकिन अमेरिका में इसे लॉन्च नहीं किया गया।
READ MORE: चीन में AI कंपनियों की बल्ले-बल्ले, शेयरों ने छुआ नया शिखर
सुरक्षा और कॉपीराइट पर भी फोकस
कंपनी अब कानूनी और नैतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपाय भी लागू कर रही है। ByteDance के क्लाउड प्लेटफॉर्म BytePlus ने डीपफेक और कॉपीराइट उल्लंघन को रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे प्रॉम्प्ट्स को ब्लॉक किया गया है जिनसे वास्तविक लोगों के चेहरे वाली फर्जी वीडियो बनाई जा सकती हैं।
