west bengal budget 2026

West Bengal Budget 2026: महिलाओं को 3 हजार और युवाओं को मिलेगी नौकरी

7 mins read
3 views
June 22, 2026

BJP Bengal 1 Lakh Jobs: क्या एक बजट नौकरी, महिलाओं और उद्योग तीनों को साथ लेकर चल सकता है? पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में यही कोशिश की है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए 1 लाख सरकारी भर्तियों, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया।

BJP की पश्चिम बंगाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश! 1 लाख सरकारी नौकरी, DA 18% से बढ़कर 38%, 20,000 पुलिस और 50,000 शिक्षकों की भर्ती।

West Bengal Budget 2026 में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

इस बजट की सबसे बड़ी घोषणा 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती है। सरकार ने बताया कि अलग-अलग विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे।

मुख्य भर्तियां:

  • 50,000 शिक्षक
  • 20,000 पुलिसकर्मी
  • कुल 1 लाख पदों पर भर्ती

सरकार ने यह भी घोषणा की कि नौकरियों में 33% आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। वहीं जहां लागू होगा, वहां 10% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। आवेदन की अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।

सरकारी कर्मचारियों को DA का बड़ा तोहफा

राज्य कर्मचारियों के लिए भी यह बजट राहत लेकर आया है। सरकार ने महंगाई भत्ता 18% से बढ़ाकर 38% कर दिया है। DA में करीब 111% की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। इससे राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA के बीच का अंतर काफी कम हो जाएगा।

READ MORE: Google के साथ काम करने का मौका, आप कर सकते आवेदन?

महिलाओं के लिए 36,000 करोड़ की योजना

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 3,000 की सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी।

इसके अलावा:

  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी रहेगी
  • योजना पर 500 करोड़ खर्च होंगे
  • गुलाबी कार्ड जारी किए जाएंगे
  • हर उपखंड में महिला थाना बनाया जाएगा
  • उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

सरकार ने राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट घोषित किए हैं। पश्चिम बंगाल में पहला डीप सी पोर्ट बनाया जाएगा।

इसके अलावा:

  • कल्याणी के पास दूसरा हवाई अड्डा
  • मालदा, पुरुलिया और कूचबिहार में एयरफील्ड
  • दुर्गापुर और सिलीगुड़ी में आईटी व सेमीकंडक्टर उद्योग
  • उत्तर बंगाल में नया AIIMS जैसा अस्पताल
  • कैंसर अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों का विस्तार

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से रोजगार और निवेश दोनों बढ़ेंगे।

READ MORE: Elon Musk इंजीनियर्स को दे रहे Job! जल्दी करें अप्लाई

West Bengal Budget 2026 में नौकरी, महिलाओं के कल्याण और उद्योग विकास पर खास जोर दिखा। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि सरकार इन बड़ी घोषणाओं को जमीन पर कितनी तेजी से उतार पाती है। अगर योजनाएं तय समय पर लागू होती हैं तो राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार बाजार को बड़ा फायदा मिल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

upsc recruitment without exam
Previous Story

UPSC में बिना परीक्षा नौकरी, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई

Latest from Business

Don't Miss