भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग का सही समय जानें?

भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग का सही समय जानें?

6 mins read
5 views
June 20, 2026

Crypto Trading Time: क्या आपने कभी सोचा है कि जब भारतीय शेयर बाजार 3:30 बजे बंद हो जाता है, तब भी ट्रेडिंग से कमाई जारी रह सकती है? अब क्रिप्टो मार्केट ने यह मुमकिन कर दिया है। भारतीय ट्रेडर्स के लिए यह एक ऐसा नया अवसर बनकर सामने आया है जो पहले कभी नहीं था।

भारत में Crypto Trade करने का बेस्ट टाइम कब है? Bitcoin और Altcoins के लिए सही समय जानें 2026

3:30 के बाद शुरू होता है असली ग्लोबल मार्केट

भारत में इक्विटी ट्रेडिंग दिन में सीमित समय तक चलती है, लेकिन क्रिप्टो मार्केट 24 घंटे और 7 दिन खुला रहता है। यानी जब NSE और BSE बंद होते हैं, तब भी Bitcoin, Ethereum और Solana जैसे कॉइन्स में ट्रेडिंग चलती रहती है। शाम 6:30 बजे से रात 10:30 बजे (IST) का समय खास माना जाता है क्योंकि इस दौरान यूरोप और अमेरिका दोनों मार्केट एक साथ सक्रिय रहते हैं।

यूरोप-अमेरिका ओवरलैप में सबसे ज्यादा एक्शन

क्रिप्टो ट्रेडिंग का सबसे एक्टिव समय वही होता है जब यूरोप और अमेरिका के बाजार एक साथ चलते हैं। इस दौरान, ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ जाता है, प्राइस मूवमेंट तेज होता है और स्प्रेड कम हो जाता है। अगर अमेरिका से कोई बड़ा आर्थिक डेटा या ETF फ्लो आता है, तो मार्केट रात 1 बजे तक भी एक्टिव रहता है।

READ MORE: Bitcoin में बड़ी गिरावट, 70 हजार डॉलर के करीब पहुंची कीमत

अलग-अलग सेशन का अलग असर

क्रिप्टो मार्केट तीन बड़े सेशनों में बंटा होता है:

  • एशिया सेशन: सुबह से दोपहर तक, अपेक्षाकृत शांत
  • यूरोप सेशन: शाम को तेजी बढ़ती है
  • US सेशन: रात में सबसे ज्यादा वोलैटिलिटी

वीकेंड पर लिक्विडिटी कम होती है, जिससे कीमतें तेजी से ऊपर-नीचे हो सकती हैं इसलिए रिस्क भी बढ़ जाता है।

भारतीय ट्रेडर्स के लिए क्यों बड़ा मौका है?

भारतीय ट्रेडर्स अब अपने फ्री समय में ग्लोबल मार्केट में हिस्सा ले सकते हैं। अब उन्हें विदेशी ब्रोकर्स या मुश्किल प्रक्रियाओं की जरूरत नहीं है।

सिर्फ मोबाइल और एक क्रिप्टो अकाउंट के जरिए:

  • ग्लोबल एसेट क्लास में एंट्री
  • 24×7 ट्रेडिंग एक्सेस
  • रियल टाइम ग्लोबल न्यूज का असर

यह बदलाव ट्रेडिंग की दुनिया में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

READ MORE: Coinbase के CEO का सवाल, क्या गरीब कभी अमीर नहीं बन सकते?

क्रिप्टो मार्केट ने भारतीय ट्रेडर्स के लिए एक नई ‘सेकेंड शिफ्ट’ खोल दी है। अब 3:30 के बाद बाजार खत्म नहीं होता, बल्कि एक नया ग्लोबल बाजार शुरू होता है। आने वाले समय में यही मॉडल ट्रेडिंग की दिशा बदल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अगर सान्या के फैन हैं, तो ये फिल्में बिल्कुल मिस न करें
Previous Story

अगर सान्या के फैन हैं, तो ये फिल्में बिल्कुल मिस न करें

Latest from Bitcoin

Don't Miss