computer science vs civil engineering btech 2026

AI ने बदली छात्रों की पसंद, CS या Civil किसमें है ज्यादा पैसे?

7 mins read
8 views
June 15, 2026

Computer Science vs Civil Engineering: क्या आपने सोचा था कि IIT के टॉपर्स कभी Computer Science छोड़कर Civil Engineering चुनेंगे? इस साल JoSAA काउंसिलिंग के पहले राउंड ने यही कर दिखाया। IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली जैसे संस्थानों में Civil Engineering की Opening Rank देखकर एक्सपर्ट्स भी दंग हैं। AI के बढ़ते खौफ और IT सेक्टर में छंटनी के बीच छात्र अब ‘स्टेबिलिटी’ ढूंढ रहे हैं और इसीलिए Computer Science vs Civil Engineering की यह जंग अचानक बहुत दिलचस्प हो गई है।

Computer Science vs Civil Engineering: BTech Admission 2026 में Civil की डिमांड बढ़ी, AI छंटनी के बीच कौन बेस्ट?

BTech 2026 में Civil Engineering की मांग अचानक क्यों बढ़ी?

पिछले कई सालों से IIT में CS की सीट पाना सबका सपना रहा। Google, Microsoft जैसी कंपनियों में करोड़ों के पैकेज का रास्ता CSE से ही खुलता था, लेकिन 2025-26 में दुनियाभर के टेक सेक्टर में AI की वजह से नौकरियों पर खतरा बढ़ गया है। हजारों IT इंजीनियर्स की छंटनी हो चुकी है। इस डर ने छात्रों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या केवल मोटे पैकेज के पीछे भागना सही है?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अब छात्र ‘करियर सिक्योरिटी’ को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। Civil Engineering में पुल, सड़क, एयरपोर्ट, मेट्रो इन्हें कोई AI या Software खुद जमीन पर आकर नहीं बना सकता इसीलिए Civil Engineers की मांग कभी खत्म नहीं होगी।

Computer Science vs Civil Engineering: कोर्स में क्या फर्क है?

दोनों कोर्स बिल्कुल अलग दुनिया के हैं। Computer Science Engineering में पढ़ाई होती है जैसे:-

  • Coding Languages जैसे Java, Python, C++
  • Cloud Computing, Cybersecurity, AI और Machine Learning
  • Software Development और Database Management
  • काम पूरी तरह कंप्यूटर स्क्रीन के सामने होता है

Civil Engineering में पढ़ाई होती है:

  • इमारतें, पुल, बांध, एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क डिजाइन करना
  • Site पर जाकर ऑन-फील्ड काम करना
  • Structural Design, Project Management और Construction Technology

CSE पूरी तरह Virtual World है, जबकि Civil Engineering Real World से जुड़ा है।

READ MORE: IIT में एडमिशन का मौका, JoSAA Counselling 2026 की पूरी जानकारी

सैलरी और नौकरी: किसमें है ज्यादा स्कोप?

Computer Science में शुरुआती सैलरी बेहतर है:

  • सामान्य कॉलेज से 4 से 6 लाख रुपये सालाना
  • IIT जैसे टॉप संस्थानों से 20 से 50 लाख रुपये सालाना, कभी-कभी करोड़ों में
  • TCS, Infosys, Google, Meta जैसी कंपनियों में नौकरी
  • Work From Home का विकल्प भी मिलता है

Civil Engineering में शुरुआत धीमी, लेकिन भविष्य मजबूत:

  • Private Sector में शुरुआती पैकेज 3.5 से 5 लाख रुपये सालाना
  • L&T, Tata Projects, Godrej Infrastructure में शानदार अवसर
  • PWD, NHAI, Railway और Metro Rail में Class-1 Officer (IES) बनने का सबसे बड़ा मौका
  • सरकारी नौकरी में बंगला, गाड़ी और रुतबा सब एक साथ

आज के दौर में कौन सा BTech Course बेस्ट है?

अगर आपको Coding पसंद है और शुरू से मोटा पैकेज चाहिए Computer Science सही है, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव आने पर IT सेक्टर में नौकरी सबसे पहले खतरे में आती है। अगर देश के विकास में जमीनी भूमिका निभानी है, सरकारी नौकरी का रुतबा चाहिए और करियर में लंबी स्थिरता चाहते हैं Civil Engineering बेहतरीन विकल्प है। भारत अभी दुनिया का सबसे बड़ा Infrastructure Hub बन रहा है। नए Expressway, Bullet Train, Smart Cities और Airports बन रहे हैं। Civil Engineers की मांग आने वाले 20-30 साल तक कम नहीं होगी।

READ MORE: AI मार्केटिंग में दुनिया से आगे निकला भारत: BCG रिपोर्ट

इस साल IIT के टॉपर्स का Civil की तरफ झुकना साफ संकेत है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’ का दौर वापस आ रहा है। AI का खौफ और IT में छंटनी ने छात्रों की सोच बदल दी है। अब सवाल सिर्फ पैकेज का नहीं, करियर की सुरक्षा का भी है और Civil Engineering इस कसौटी पर खरी उतर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

FBI Kinetic Cyber Range
Previous Story

दुनिया के इस सीक्रेट शहर के अंदर क्या होता है? FBI ने खोला राज

Agentic Universe CEO Anirudh Arun
Next Story

Indian AI startups को US से मिल रही बड़ी फंडिंग, जानें वजह

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss