Top Best Smartphones: क्या 10,000 में 5G फोन मिल सकता है? आज बाजार में ऐसे कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जो इस बजट में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी तक दे रहे हैं। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है।
2026 में Rs 10,000 से कम में सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहां देखें, 5G, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाले फोन अभी जानें।
बाजार में इन तीन फोन की चर्चा सबसे ज्यादा
इस वक्त तीन फोन सुर्खियों में हैं Tecno Spark Go 3, Moto G35 5G और Redmi A4 5G। तीनों की कीमत 8,999 से 9,999 के बीच है। तीनों फोन अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फिट बैठते हैं। किसी की बैटरी दमदार है, तो किसी का कैमरा बेहतर। आइए एक-एक करके समझते हैं।
Tecno Spark Go 3: कम बजट में भरोसेमंद विकल्प
अगर आपका बजट सबसे टाइट है, तो ये फोन देख सकते हैं। इसमें 6.74 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने में मजा आएगा।
बैटरी की बात करें तो 5000mAh की बैटरी दी गई है। आम इस्तेमाल में ये पूरा दिन आराम से चल जाती है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कीमत करीब 8,999 है। छात्रों और रोजमर्रा के काम के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
Moto G35 5G: 10,000 में सबसे दमदार डील
इस लिस्ट में सबसे बैलेंस्ड फोन यही है। 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले इस बजट में आसानी से नहीं मिलती। कैमरे की बात करें तो 50MP + 8MP का डुअल रियर सेटअप है, साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। 5000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज इसे और मजबूत बनाते हैं। Flipkart पर अभी इसकी कीमत 9,999 चल रही है। अगर कम बजट में 5G चाहिए, तो ये फोन सबसे बेहतर साबित हो सकता है।
READ MORE: Xiaomi 17T Review: आपके लिए है परफेक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Redmi A4 5G: बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी की चाहत रखने वालों के लिए
जिन लोगों को बड़ी डिस्प्ले और लंबा बैटरी बैकअप चाहिए, उनके लिए ये फोन सही रहेगा। इसमें 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। बैटरी 5160mAh की है, जो लंबे समय तक साथ देती है। कैमरा भी 50MP का है, जो फोटो क्वालिटी के मामले में निराश नहीं करता। Flipkart पर इसकी कीमत फिलहाल करीब 9,736 है। सही ऑफर मिलने पर ये फोन और सस्ता पड़ सकता है।
READ MORE: आ गया देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी डिटेल्स
कौन सा फोन चुनें?
अगर ओवरऑल बैलेंस चाहिए, तो Moto G35 5G सबसे अच्छा दांव है। बजट बेहद टाइट है तो Tecno Spark Go 3 देखें। बड़ी स्क्रीन और बैटरी पसंद है तो Redmi A4 5G आपके लिए है। खरीदारी से पहले एक बार लेटेस्ट कीमत और ऑफर जरूर चेक कर लें, क्योंकि ऑनलाइन रेट बदलते रहते हैं।
