Arthur Hayes ने ZEC बेचा, Orchard Pool Exploit के बाद बड़ा फैसला लिया

Arthur Hayes ने ZEC बेचा, Orchard Pool Exploit के बाद बड़ा फैसला लिया

6 mins read
103 views
June 5, 2026

Arthur Hayes: BitMEX के co-founder Arthur Hayes ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए अपने पूरे Zcash (ZEC) होल्डिंग को बेच दिया है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण नेटवर्क में हुआ एक ‘Orchard Pool exploit’ है, जिसने उनकी क्रिप्टो प्राइवेसी को लेकर सोच बदल दी।

BitMEX के को-फाउंडर Arthur Hayes ने Zcash (ZEC) को पूरी तरह बेच दिया है। उन्होंने Orchard Pool exploit और प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं को इसका मुख्य कारण बताया है।

Orchard Pool Exploit से बदली सोच

Hayes के अनुसार इस घटना ने Zcash के Privacy सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि क्रिप्टो नेटवर्क हमेशा 100% सुरक्षित या पूरी तरह साबित होने योग्य (provable certainty) नहीं हो सकते।

उन्होंने इसे अपने ‘Holy Trinity’ Privacy Narrative के टूटने जैसा बताया। उनके शब्दों में, आज के समय में प्राइवेसी को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, खासकर जब AI, सरकार और बड़ी टेक कंपनियों की निगरानी बढ़ रही है।

‘Perfect Privacy’ की बढ़ती मांग

Hayes ने कहा कि अब केवल ‘संभावना’ (probability) काफी नहीं है, बल्कि लोग ‘पूर्ण और सिद्ध सुरक्षा’ (perfect privacy) चाहते हैं। उनके अनुसार यही सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि ब्लॉकचेन सिस्टम हमेशा 100% गारंटी नहीं दे सकते। इसी वजह से उन्होंने कहा कि उनका ‘Narrative Mental Map’ बदल गया, और ZEC का risk-reward अब पहले जैसा आकर्षक नहीं रहा।

READ MORE: WWDC 2026: Apple की नई AI Siri कर सकती है कमाल

30% कीमत गिरने के बाद पूरा exit

Hayes ने यह भी बताया कि exploit के बाद ZEC की कीमत लगभग 30% गिर गई। इस गिरावट ने उनके फैसले को और मजबूत किया, जिसके बाद उन्होंने पूरा position exit कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अक्सर अपने निवेशों का पुनः मूल्यांकन (re-evaluation) करते हैं। अगर भविष्य में उनकी सोच गलत साबित होती है या स्थिति बेहतर होती है, तो वह दोबारा खरीद भी सकते हैं, संभव है कि कम कीमत पर।

 

फिर भी पूरी तरह Crypto से बाहर नहीं

उन्होंने ZEC छोड़ दिया है, लेकिन Hayes अभी भी Worldcoin ($WLD) को hold कर रहे हैं। उन्होंने इसके long-term भविष्य को लेकर सकारात्मक राय दी है। उन्होंने हल्के अंदाज़ में कहा कि वह अभी भी ‘Lord Elon’ के कारण इसके भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।

READ MORE: पुतिन की बेटी संभाल रहीं रूस का AI और टेक मिशन

बड़ा पोर्टफोलियो बदलाव

पिछले 48 घंटों में Hayes ने अपने Crypto Portfolio में तेजी से बदलाव किए हैं। उन्होंने पहले $HYPE और $NEAR को भी exit किया था, और अब ZEC से बाहर निकलकर एक बड़ा de-risking Strategy अपनाया है।

Arthur Hayes का यह फैसला दिखाता है कि Crypto Privacy Coins पर दबाव बढ़ रहा है। आज के समय में निवेशक ऐसे सिस्टम चाहते हैं जो पूरी तरह से सुरक्षित और Mathematically Proven हों। जैसे-जैसे AI और Surveillance बढ़ रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold-Price
Previous Story

Gold Price Today: बदल गए सोने के दाम, यहां देखें आपके शहर में सोने की कीमत

Xiaomi-17T
Next Story

Xiaomi 17T Review: आपके लिए है परफेक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss