TRAI

TRAI का आदेश, रिचार्ज नहीं होने पर भी कभी बंद नहीं होगा नंबर

4 mins read
2.2K views
January 21, 2025

TRAI ने सिम कार्ड की वैलिडिटी को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इन नए नियमों से ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज करवाने से बचने और खर्च कम करने में मदद मिलेगी

TRAI Rule For SIM Card : अगर आप भी अपने सिम को बार-बार रिचार्ज करवाने से परेशान हैं, तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी हो सकती है। अब रिचार्ज न करवाने की वजह से आपका सिम कार्ड बंद नहीं होगा। ये खबर उनके लिए बहुत जरूरी हो सकती है जो एक से ज्यादा सिम कार्ड रखते हैं। अब आपका सिम कार्ड 90 दिनों तक काम करता रहेगा, भले ही आप उसमें रिचार्ज न करें। TRAI ने सिम कार्ड की वैलिडिटी को लेकर नए नियम जारी किए हैं। नए नियमों से ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने से बचने और खर्च कम करने में मदद मिलेगी।

20 रुपये में मिलेगी अतिरिक्त वैधता

बता दें कि अगर आपके नंबर पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं होता है और उसमें 20 रुपये का प्रीपेड बैलेंस बचा है, तो कंपनी 20 रुपये काट लेगी और 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी देगी। इस तरह आपका नंबर बिना रिचार्ज के 120 दिनों तक एक्टिव रह सकता है।

किसमें मिलेगा क्या प्लान

  • Jio: बिना रिचार्ज के आपका सिम कार्ड 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा। आखिरी रिचार्ज प्लान के आधार पर एक महीने, एक हफ्ते या कुछ दिनों के लिए इनकमिंग कॉल की सुविधा मिल सकती है।
  • Airtel: बिना रिचार्ज के सिम कार्ड 90 दिनों से ज्यादा समय तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद आपको नंबर को फिर से एक्टिवेट करने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। अगर इसके बाद भी आप रिचार्ज नहीं कराते हैं, तो सिम कार्ड बंद हो जाएगा।
  • Vodafone-Idea: आप बिना रिचार्ज के सिम कार्ड का इस्तेमाल 90 दिनों तक कर सकते हैं। इसके बाद आपको कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
  • BSNL: बिना रिचार्ज के बीएसएनएल का सिम कार्ड 180 दिनों तक एक्टिव रहेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OYO
Previous Story

Oyo और Elon Musk की हुई मुलाकात, इस टेक्नोलॉजी पर हुई बात

X
Next Story

X और Bluesky ने लॉन्च किया ‘स्पेशल वीडियो फीड’

Latest from Tech News

Don't Miss