New Sim Card Rule

ऐसे लोग 3 साल तक नहीं खरीद सकेंगे नया सीम कार्ड, जानें क्यों

5 mins read
1.3K views
December 31, 2024

सरकार ने लोगों को धोखाधड़ी से बचाने की तैयारी कर ली है। जो लोग दूसरे के नाम से नया सिम कार्ड खरीदते हैं उन्हें अब साइबर फ्रॉड की कैटेगरी में रखा जाएगा।

New SIM Card Rules:  दूरसंचार विभाग ने नए सिम कार्ड नियमों के तहत सख्त नियम लागू करना शुरू कर दिया है। TRAI ने फर्जी कॉल और SMS की समस्या से निपटने के लिए एक अभियान चलाया है, जिसके तहत हजारों नंबरों को डिएक्टिवेट किया गया है। सरकार ने लोगों को धोखाधड़ी से राहत दिलाने की तैयारी कर ली है। नए नियमों के तहत कुछ लोगों पर नया सिम कार्ड खरीदने पर रोक लग सकती है। इन लोगों को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

कई बार देखा गया है कि कुछ लोग किसी और के नाम पर सिम कार्ड खरीदते हैं और उसका यूज धोखाधड़ी के लिए करते हैं। ऐसे लोग अब मुश्किल में फंस सकते हैं। ऐसे में अब अधिकारी इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो लोग किसी और के नाम पर सिम कार्ड खरीदते हैं ऐसे लोगों को साइबर सुरक्षा के लिए खतरा माना जाएगा।

ब्लैक लिस्ट किया जाएगा

सरकर दूसरे के नाम पर सिम कार्ड खरीदने वाले लोगों को ब्लैक लिस्ट कर सकती है। इसके अलावा ब्लैक लिस्ट में डाले गए लोगों के सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा और उन्हें छह महीने से तीन साल तक कोई नया कनेक्शन लेने से बैन कर दिया जाएगा। नए नियमों के तहत किसी और के नाम पर सिम कार्ड लेना अपराध माना जाएगा।

टेलिकॉम कंपनियों के साथ शेयर की जाएगी डिटेल्स

2025 से ब्लैक लिस्ट में शामिल लोगों की सूची टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी शेयर की जाएगी, ताकि उनके नाम पर दोबारा कोई सिम कार्ड जारी न हो सके। सरकार ने इन साइबर सुरक्षा नियमों के तहत व्यक्तियों का डेटाबेस बनाने का फैसला किया है। जिन लोगों के नाम सूची में होंगे, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा, जिसका उन्हें सात दिनों के भीतर जवाब देना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google, Microsoft और Facebook में छिड़ेगी ‘न्यूक्लियर वॉर’! जानें क्यों

Apple
Next Story

लीक हुई सबसे सस्ते iPhone की कीमत! जानें फीचर्स

Latest from Tech News

Don't Miss