edgeX-Drops

EDGE टोकन क्रैश पर edgeX का खुलासा, 60 सेकंड में डूबे 220 मिलियन डॉलर

7 mins read
12 views
June 4, 2026

EdgeX Flash Crash: क्रिप्टो बाजार में हाल ही में हुए EDGE टोकन क्रैश को लेकर edgeX ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। कंपनी का दावा है कि यह गिरावट किसी अंदरूनी गड़बड़ी की वजह से नहीं, बल्कि एक सुनियोजित बाजार हमले का नतीजा थी। इस घटना में EDGE टोकन की कीमत करीब 77% तक गिर गई और बाजार मूल्य में 220 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी आ गई।

EDGE टोकन में 60 सेकंड के भीतर आई भारी गिरावट पर edgeX ने रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इसे सुनियोजित बाजार हमला बताया और 200,000 USDC इनाम की घोषणा की है।

EDGE टोकन 2 जून को लगभग 1.26 डॉलर से गिरकर 0.31 डॉलर तक पहुंच गया। इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों और क्रिप्टो विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऑन-चेन जांचकर्ता ZachXBT ने भी इस मामले में पारदर्शिता की मांग की थी।

60 सेकंड में कैसे शुरू हुआ पूरा संकट?

edgeX की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब बाजार में लिक्विडिटी काफी कम थी। कंपनी के अनुसार, PancakeSwap पर मौजूद मुख्य लिक्विडिटी पूल में लगभग 1.25 मिलियन डॉलर की सक्रिय लिक्विडिटी थी। इसी दौरान 174 अलग-अलग वॉलेट एड्रेस से एक साथ बड़ी मात्रा में बिक्री के ऑर्डर डाले गए। इससे बिक्री का दबाव अचानक करीब 10 गुना बढ़ गया और टोकन की कीमत कुछ ही सेकंड में 23% तक टूट गई।

इसके बाद घबराहट में निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी। बड़ी संख्या में खुले हुए लॉन्ग पोजिशन भी लिक्विडेट हो गए, जिससे गिरावट और तेज हो गई। कंपनी का अनुमान है कि Binance, OKX, Bybit और edgeX सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक घंटे के भीतर 140 मिलियन डॉलर से ज्यादा की बिक्री हुई।

READ MORE: Charles Schwab का बड़ा दांव, क्रिप्टो निवेश होगा आसान

टीम पर लगे आरोपों को किया खारिज

टोकन गिरावट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टीम की भूमिका पर सवाल उठाए। हालांकि edgeX ने साफ कहा कि घटना के दौरान टीम के किसी भी वॉलेट से टोकन नहीं बेचे गए। कंपनी का कहना है कि OKX, Bybit, Bitget और Bithumb जैसे एक्सचेंजों की शुरुआती जांच में भी टीम की ओर से किसी तरह की हेराफेरी के संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल मार्केट मेकर कंपनियां भी स्वतंत्र जांच कर रही हैं।

200,000 USDC इनाम और निवेशकों को राहत

edgeX ने हमले के पीछे जिम्मेदार वॉलेट या संस्थाओं की पहचान करने वाली जानकारी के लिए 200,000 USDC का इनाम घोषित किया है। साथ ही कंपनी ने प्रभावित ट्रेडर्स के लिए मुआवजा योजना भी शुरू की है।

  • सत्यापित नुकसान का 50% USDC में दिया जाएगा।
  • बाकी 50% EDGE टोकन के रूप में अप्रैल 2027 में मिलेगा।
  • प्रति खाते अधिकतम 100,000 USDC तक का भुगतान किया जाएगा।

READ MORE: क्रिप्टो स्कैम पर सिंगापुर का बड़ा प्रहार, बचाए 42 लाख डॉलर

कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पूरी घटना के दौरान सामान्य रूप से चलता रहा और किसी भी यूजर फंड को नुकसान नहीं पहुंचा। क्रिप्टो समुदाय अब जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे यह साफ हो सके कि EDGE टोकन की इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे वास्तव में कौन था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple-taps-Nvidia
Previous Story

WWDC 2026: Apple की नई AI Siri कर सकती है कमाल

Latest from Business

Don't Miss