airtrunk maharashtra data centre raigad investment

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, Raigad में डेटा सेंटर को मंजूरी मिली

6 mins read
161 views
June 1, 2026

Maharashtra Data Centre: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एयरट्रंक (AirTrunk) कंपनी को रायगढ़ जिले में जमीन आवंटन के लिए Letter of Intent (LoI) जारी किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को साझा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एयरट्रंक के CEO रॉबिन खुदा के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि यह LoI रायगढ़ के पेण ग्रोथ सेंटर (Orange City) में प्रस्तावित डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने AirTrunk को रायगढ़ में डेटा सेंटर के लिए जमीन का LoI दिया है। जानें ₹2 लाख करोड़ निवेश और 3 GW क्षमता वाली इस बड़ी परियोजना की पूरी जानकारी।

2 लाख करोड़ का निवेश और 3 GW क्षमता

इस परियोजना को बेहद बड़ा माना जा रहा है क्योंकि इसमें करीब 2 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इसके साथ ही इसकी क्षमता 3 GW होगी, जिससे यह महाराष्ट्र की सबसे बड़ी डेटा सेंटर परियोजनाओं में से एक बन जाएगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि यह निवेश राज्य के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रोजेक्ट ब्लैकस्टोन (Blackstone) के समर्थन से आगे बढ़ रहा है।

READ MORE: AI को लेकर महाराष्ट्र सरकार की बड़ी तैयारी, मिलेगा रोजगार

महाराष्ट्र के डिजिटल भविष्य के लिए अहम कदम

फडणवीस ने X पर लिखा AirTrunk के CEO रॉबिन खुदा का महाराष्ट्र में स्वागत है। रायगढ़ के पेण ग्रोथ सेंटर में डेटा सेंटर के लिए जमीन आवंटन का LoI साझा किया गया है। यह 2 लाख करोड़ का निवेश और 3 GW क्षमता वाला प्रोजेक्ट है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कांसुल-जनरल पॉल मर्फी का भी धन्यवाद किया, जो इस बैठक में मौजूद थे।

READ MORE: महाराष्ट्र बनेगा AI हब, 1.5 लाख नौकरियों पर सरकार का फोकस

AirTrunk क्या करती है?

AirTrunk एक डेटा सेंटर कंपनी है, जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी। इसने 2017 में ऑस्ट्रेलिया में पहला बड़ा हाइपरस्केल डेटा सेंटर शुरू किया था। इसके बाद कंपनी ने एशिया-प्रशांत और मध्य पूर्व के कई देशों में तेजी से विस्तार किया। कंपनी Cloud सेवाओं, ऐप्स और वेबसाइट्स के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल डेटा को स्टोर और प्रोसेस करने का काम करती है। AirTrunk का फोकस ऊर्जा और पानी की कम खपत वाले, सुरक्षित और स्केलेबल डेटा सेंटर बनाने पर है, जो भविष्य की डिजिटल जरूरतों को पूरा कर सकें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss