Technical News

AI को लेकर महाराष्ट्र सरकार की बड़ी तैयारी, मिलेगा रोजगार

5 mins read
1.3K views
January 2, 2025

महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कुछ बड़ी तैयारियां चल रही हैं। सरकार AI को लेकर एक नीति बनाने जा रही है, जिससे कई बदलाव आएंगे और युवाओं के लिए हजारों नौकरियां पैदा होंगी।

Maharashtra AI Policy : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया भर में काफी डिमांड बढ़ चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी ज्यादा विकास होगा। इसी को देखते हुए अब महाराष्ट्र सरकार भी अपनी खुद की AI नीति तैयार कर रही है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार का कहना है कि AI नीति इस तरह से तैयार की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र में तकनीकी उन्नति में मदद मिले। सरकार चाहती है कि महाराष्ट्र इस क्षेत्र में लीटर और प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरे।

इन पर रहेगा फोकस

इस संबंध में आशीष शेलार ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीति का फोकस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने, व्यापार को आकर्षित करने और हजारों नौकरियां पैदा करने के लिए AI का लाभ उठाने पर होना चाहिए।

युवाओं को रोजगार देने की कोशिश

आशीष शेलार का कहना है कि सरकार आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए AI का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ग्लोबल AI परिदृश्य में भारत की स्थिति को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की भी कोशिश कर रही है।

देश में भारत AI मिशन की भी शुरूआत

केंद्र सरकार ने 2024 की शुरुआत में देश में भारत AI मिशन भी शुरू किया है। इसके लिए 10,372 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस मिशन का उद्देश्य देश में AI की क्षमताओं को बढ़ाना है। इसमें AI डेटासेट प्लेटफॉर्म, एप्लिकेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम, ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट पर काम और इसके साथ ही इनोवेशन सेंटर और स्किल डेवलपमेंट जैसे कई अलग-अलग पहल शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss