Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार‘ के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। इस सुपरहिट सीरीज का ‘सीजन 2’ अब 19 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रहा है। मेकर्स ने सोमवार को सीरीज का नया ट्रेलर रिलीज किया जिसे देखते ही दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
JioHotstar पर स्ट्रीम होगी ‘Thukra Ke Mera Pyaar Season 2’। इस बार प्यार, राजनीति, सत्ता और रिश्तों के संघर्ष से भरपूर नई कहानी देखने को मिलेगी।
पसंदीदा चेहरे फिर आएंगे नजर
‘सीजन 2’ में संचिता बसु एक बार फिर शनविका चौहान के किरदार में और धवल ठाकुर कुलदीप कुमार की भूमिका में वापस आएंगे। इस बार की कहानी में प्यार के साथ-साथ राजनीति, सत्ता और गहरी भावनाओं का भी जोरदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
READ MORE: Brown Teaser Out: डार्क रोल में लौटीं करिश्मा कपूर, नया लुक वायरल
कुलदीप और शनविका की जिंदगी होगी और मुश्किल
नए सीजन में कुलदीप अपनी पुरानी गलतियों के बोझ तले दबा नजर आएगा। राजनीति और अधूरे रिश्तों के बीच उसे बार-बार दिल और जिम्मेदारी के बीच चुनाव करना पड़ेगा। धवल ठाकुर का कहना है कि इस बार कुलदीप का सफर पहले से कहीं ज्यादा भावुक और चुनौतीपूर्ण होगा।
वहीं, शनविका इस सीजन में पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी होकर सामने आएगी। संचिता बसु के मुताबिक, इस बार उनके किरदार की भावनाएं और गहरी हो गई हैं और वह प्यार, भरोसे और धोखे के बीच खुद को नए सिरे से पहचानने की कोशिश करेगी।
READ MORE: 7 साल बाद भी डराती ये फिल्म, अंत देखकर कांप जाएंगे आप
पहले सीजन को मिला था दर्शकों का भरपूर प्यार
गौरतलब है कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था। सीरीज की कहानी एक अमीर लड़की और गरीब लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित थी जो बाद में वर्गभेद, अहंकार और बदले की कहानी में तब्दील हो जाती है। दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया था। अब ‘सीजन 2’ से उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बड़ी हैं। 19 जून का दिन ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।
