Bitcoin prediction

Bitcoin में भूचाल! ETF बिकवाली और मिडिल ईस्ट तनाव से Crypto Market में हड़कंप

7 mins read
14 views
May 27, 2026

Crypto market crash: क्रिप्टो मार्केट के लिए बुधवार का दिन काफी निराशाजनक रहा। बाजार काफी दबाव में दिखा। Bitcoin ने 76,000 डॉलर के स्तर से भी नीचे लुढ़क गई। यह करीब 75,800 डॉलर पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, Ethereum की बात करें तो यह 2100 डॉलर के नीचे खिसकर 2000 डॉलर के आसपास अप-डाउन करती दिखी। लगातार हो रहे बिकवाली से निवेशकों का भरोसा टूटता हुआ नजर आ रहा है। बाजार के जानकार इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण संस्थागत बिकवाली को बता रहे हैं।

क्रिप्टो बाजार में बिकवाली तेज, Bitcoin और Ethereum टूटे। जानिए क्यों बड़े निवेशक अब भी बिटकॉइन को लेकर आशावादी हैं।

ETF से लगातार पैसा निकलना बना बड़ी वजह

वहीं, गिरावट की वजह पिछले सात ट्रेडिंग सेशंस में बिटकॉइन ETF से लगभग 1.9 बिलियन डॉलर की निकासी हुई है। Ethereum ETF के साथ भी ऐसी ही स्थिति है। इससे पिछले 10 दिनों में 485 मिलियन डॉलर की निकासी दर्ज की गई। लगातार निकासी की स्थिति को देखते हुए निवेशक सतर्क हो गए हैं जिसका सीधा असर मार्केट दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि सोलाना और XRP आधारित ईटीएफ में थोड़ी खराददारी होती दिखी लेकिन इसका प्रभाव कीमत पर नहीं पड़ा। सोलाना 84 डॉलर और XRP लगभग 1.32 डॉलर पर ट्रेड करते हुई दिखाई दी।

अमेरिका और ईरान तनाव से डरे निवेशक

क्रिप्टो बाजार पर केवल ईटीएफ आउटफ्लो का असर नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को डरा दिया है। हाल के दिनों में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और Hormuz Strait के आसपास बढ़ी हलचल ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा कर दी है। यही कारण है कि निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं और क्रिप्टो बाजार में बिकवाली तेज हो गई है।

READ MORE- Ethereum पर छिड़ी बहस, Bankless के फाउंडर ने बेची अपनी होल्डिंग

Extreme Fear की स्थिति में पहुंचा क्रिप्टो

बाजार में कितनी घबराहट है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रिप्टों फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स 34 से लुढ़कर 25 पर पहुंच गया। जिसे मार्केट की भाषा में Extreme Fear की स्थिति मानी जाती है। पिछले एक महीने में पॉजेटिव महौल देखने को मिला लेकिन वो अब खत्म होने की कगार पर है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने एकबार फिर क्रिप्टो का समर्थन किया है। जो एक तरह से क्रिप्टो समर्थकों के लिए सकारात्मक संकेत है।

READ MORE- डॉलर के सामने रुपया फिर लुढ़का, तेल संकट ने बढ़ाई चिंता

डर के बीच बिटकॉइन को लेकर उम्मीद

डर के बीच उम्मीद वाली स्थिति भी देखने को मिल रही है। बड़े निवेशक अब भी बिटकॉइन को लेकर बेहद आशावादी हैं। Cathie Wood ने अगले पांच वर्षों के लिए बिटकॉइन का बुल-केस लक्ष्य 1.25 मिलियन डॉलर बताया है। उनकी बेस-केस भविष्यवाणी 750,000 डॉलर की है। वे यह मानकर चल रहे हैं कि आने वाले वर्षों में संस्थागत निवेश और तेजी से बढ़ेगा। जिससे बिटकॉइन नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने पर निवेश बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन निवेशकों को इसके लिए किसी ठोस रणनीति के तहत प्रयास करने होंगे।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Bollywood OTT News
Previous Story

OTT पर देखें अक्षय की ‘भूत बंगला’, रिलीज डेट हुई LEAK

No-Car-No
Next Story

करोड़ों कमाने वाले Meta के इंजीनियर क्यों जी रहे बिना कार, घर और टीवी के?

Latest from Bitcoin

Don't Miss