Bollywood OTT News

OTT पर देखें अक्षय की ‘भूत बंगला’, रिलीज डेट हुई LEAK

5 mins read
11 views
May 27, 2026

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla को सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिला, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की और अब फैंस इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की ‘Bhooth Bangla’ OTT पर कब रिलीज होगी? जानें संभावित रिलीज डेट, Netflix स्ट्रीमिंग और फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की पूरी जानकारी।

कब और कहां रिलीज हो सकती है फिल्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों ने अब तक फिल्म थिएटर में नहीं देखी है, उनके लिए अच्छी खबर हो सकती है। 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘Bhooth Bangla’ 12 जून को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है।

हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Priyadarshan के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई दमदार कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में Wamiqa Gabbi, Tabu, Paresh Rawal, Asrani और Rajpal Yadav भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 40 दिनों में दुनियाभर में करीब 261.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खास बात यह है कि फिल्म अभी भी कुछ सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसकी कमाई जारी है।

READ MORE: Netflix पर गर्दा उ़़ड़ा रही राजकुमार राव की ‘Toaster’

16 साल बाद साथ आए अक्षय और प्रियदर्शन

यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के लिए काफी खास मानी जा रही है। दोनों ने करीब 16 साल बाद किसी फिल्म में साथ काम किया है। इससे पहले दोनों साल 2010 में आई ‘खट्टा मीठा’ में साथ नजर आए थे।

READ MORE: Netflix पर अब देखें शॉर्ट वीडियो Reels

वहीं, दोनों एक और फिल्म ‘हैवान’ पर भी काम कर चुके हैं, जिसमें अक्षय कुमार निगेटिव रोल में दिखेंगे, जबकि सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

taiwan beats india stock market ai chip boom
Previous Story

AI की दौड़ में भारत को झटका, ताइवान बना दुनिया का नया मार्केट स्टार

Bitcoin prediction
Next Story

Bitcoin में भूचाल! ETF बिकवाली और मिडिल ईस्ट तनाव से Crypto Market में हड़कंप

Latest from Entertainment

Don't Miss