Stock Market

Stock Market Crash: सेंसेक्स टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे

6 mins read
4 views
May 26, 2026

Stock Market Today: आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। पिछले कारोबारी दिन की शानदार तेजी के बाद आज बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों के बीच थोड़ी सतर्कता नजर आई, जिसका असर Sensex और Nifty दोनों प्रमुख सूचकांकों पर साफ दिखाई दिया।

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट क्यों आई? जानिए Sensex, Nifty का ताजा हाल, टॉप गेनर्स-लूजर्स और बाजार की पूरी अपडेट।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक Sensex 175.49 अंक यानी करीब 0.23% टूटकर 76,313.47 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का Nifty50 भी 42 अंकों की गिरावट के साथ 23,989.20 के स्तर पर खुला। हालांकि, गिरावट बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन बाजार की शुरुआत लाल निशान में होने से निवेशकों की चिंता थोड़ी बढ़ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दिन आई तेज बढ़त के बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला।

READ MORE: Sensex की धमाकेदार उड़ान, Nifty ने भी पकड़ी रफ्तार

एशियाई बाजारों में दिखी मजबूती

एक तरफ भारतीय बाजार में कमजोरी रही, तो दूसरी ओर एशियाई-प्रशांत बाजारों में अच्छी शुरुआत देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स (KOSPI Index) शुरुआती कारोबार में 8,094.90 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। वहीं कोस्डैक स्मॉल-कैप इंडेक्स (KOSDAQ Small-Cap Index में भी 2.12% की तेजी दर्ज की गई। इससे एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल बना रहा।

हालांकि, जापान के बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली। जापान का Nikkei 225 सूचकांक 0.18% नीचे रहा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.36% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,430 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो शुक्रवार के बंद स्तर 25,606.03 से थोड़ा कम रहा।

कौन बने बाजार के टॉप गेनर्स और लूजर्स?

आज Sensex पैक में Tech Mahindra, Infosys, TCS, BEL, SBI, HCL Tech, Adani Ports, HDFC Bank, Hindustan Unilever, Maruti Suzuki, and Tata Steel के शेयर बढ़त में रहे। वहीं, दूसरी तरफ IndiGo, Bharti Airtel, Sun Pharma, Titan, Trent, UltraTech Cement, M&M, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Asian Paints, L&T और ITC जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

READ MORE: चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में उछाल, Sensex-Nifty में उछाल

कल बाजार में आई थी बड़ी तेजी

25 मई को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 1,073 अंकों की छलांग लगाकर 76,000 के पार बंद हुआ था। वहीं Nifty50 में भी 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई थी। इस तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबर रही। इससे ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 5% से ज्यादा गिरावट आई, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

chatgpt ai tool features benefits and usage explained
Previous Story

ChatGPT क्या है और कैसे बदल रहा है हमारी डिजिटल दुनिया, जानें फीचर्स

Gold Rate 26 May: आज 18K, 22K और 24K सोने का रेट जानें
Next Story

Gold Rate 26 May: आज 18K, 22K और 24K सोने का रेट जानें

Latest from News

Don't Miss