whatsapp username feature update

WhatsApp का नया फीचर लॉन्च, अब नंबर छिपाकर करें लव चैट

5 mins read
125 views
May 26, 2026

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जो प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है। अब यूजर्स फोन नंबर शेयर किए बिना भी दूसरे लोगों से जुड़ सकेंगे। कंपनी एक नया Username फीचर ला रही है, जिसकी मदद से लोग सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट शुरू कर पाएंगे। यह फीचर कुछ हद तक Telegram और Instagram की तरह काम करेगा, जहां यूजर्स को अपनी पहचान के लिए नंबर बताने की जरूरत नहीं पड़ती।

WhatsApp का नया Username फीचर जल्द यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जानिए कैसे अब बिना फोन नंबर शेयर किए चैट करना आसान और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।

क्या है WhatsApp का नया Username फीचर?

WhatsApp का यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी अगर कोई यूजर पहले की तरह सिर्फ फोन नंबर से WhatsApp इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसके अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, जो लोग अपनी प्राइवेसी बढ़ाना चाहते हैं, वे यूजरनेम सेट कर सकेंगे। इसके बाद कोई व्यक्ति आपके यूजरनेम से आपसे संपर्क कर पाएगा, लेकिन उसे आपका फोन नंबर दिखाई नहीं देगा। फिर भी अकाउंट लॉगिन और रिकवरी के लिए WhatsApp अकाउंट फोन नंबर से ही जुड़ा रहेगा।

READ MORE: सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

WhatsApp Username से जुड़ी जरूरी बातें

हर WhatsApp अकाउंट पर एक समय में सिर्फ एक यूजरनेम रखा जा सकेगा। अच्छी बात यह है कि यूजर्स चाहें तो बाद में अपना यूजरनेम बदल भी सकते हैं और इससे चैट्स या अकाउंट एक्सेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 कैरेक्टर के बीच हो सकती है। जब आप अपना पसंदीदा यूजरनेम डालेंगे, तो WhatsApp खुद जांच करेगा कि वह उपलब्ध है या नहीं। अगर वही नाम पहले से किसी और ने लिया हुआ है, तो आपको दूसरा विकल्प चुनना होगा।

READ MORE: WhatsApp में आया ‘Close Friends’ फीचर

WhatsApp पर Username कैसे सेट करें?

  • अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें।
  • Android में ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Settings में जाएं। iPhone यूजर्स नीचे दिए गए Settings टैब पर जाएं।
  • सबसे ऊपर दिख रहे प्रोफाइल नाम पर टैप करें।
  • प्रोफाइल सेटिंग में Username ऑप्शन चुनें।
  • अपना पसंदीदा यूजरनेम डालें, जो 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए।
  • WhatsApp उपलब्धता जांचेगा और नाम खाली होने पर उसे कन्फर्म कर देगा।

एक बार यूजरनेम सेट होने के बाद, आप लोगों के साथ अपना नंबर नहीं बल्कि यूजरनेम शेयर कर सकेंगे, जिससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

mythos preview ai vulnerability discovery anthropic cyber security report
Previous Story

Mythos AI का कमाल,खोज निकाली 23,000 खामियां!

smart tv hdr high dynamic range picture quality
Next Story

क्या आपके Smart TV में है HDR? जानें क्यों खास है ये फीचर

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss