Strategy Bitcoin News

क्या बदल गया है Strategy का Bitcoin मॉडल? जानिए नई प्लानिंग

7 mins read
6 views
May 25, 2026

Strategy treasury bonds: क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई कंपनियां अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए नजर आ रही है। लंबे समय तक बिट़कॉइन खरीदनेवाली कंपनी ने भी अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी Strategy का नाम उभर कर सामने आया है। कंपनी ने इस बार Bitcoin खरीदने के बजाय 2029 में मैच्योर होने वाले अपने कन्वर्टिबल बॉन्ड्स को वापस खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए करीब 1.5 बिलियन डॉलर फेस वैल्यू वाले बॉन्ड्स को 1.38 बिलियन डॉलर में दुबारा से खरीदा गया है। कंपनी के चेयरमैन Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि की।

Strategy ने Bitcoin खरीद रोककर बॉन्ड रीपरचेज पर फोकस किया है। जानिए कंपनी की नई Carry Trade रणनीति और इससे जुड़े जोखिम।

बिटकॉइन से मोह भंग, बॉन्ड पर फोकस

अब तक Strategy को एक ऐसी कंपनी माना जाता था जो हर मौके पर बिटकॉइन खरीदती है। लेकिन अब कंपनी इस चली आ रही परंपरा को दरकिनार करते हुए कअपने फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को ज्यादा मजबूत और संतुलित करने पर ध्यान दे रही है। इसमें बॉन्ड मैनेजमेंट, ट्रेजरी निवेश और कैश फ्लो को भी शामिल करने की बात कही जा रही है।

अमेरिकी ट्रेजरी मॉडल से कमाई की तैयारी

लेकिन स्ट्रेटेजी के इस नए रणनीति में अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स का प्रभाव दिख रहा है। कंपनी अपने कुछ पूंजी को शॉर्ट- टार्म यूएस ट्रेजरीज और मनी मार्केट में निवेश कर रही है। इससे कंपनी को नियमित यील्ड हांसिल हो रही है। इससे होनेवाले इनकम को कंपनी डिविडेंट या बायबैक के लिए कर सकती है। ऐसा बातें कही जा रही है।

READ MORE- अमेरिका में Bitcoin को लेकर ऐतिहासिक बिल, 20 साल तक नहीं होगी बिक्री

कैरी ट्रेड से बढ़ाना चाहती है मुनाफा

एक तरफ कंपनी के रणनीति में यूएस ट्रेजरी की भूमिका की बात कही जा रही है तो वहीं, दूसरी पूरा मॉडल Carry Trade  रणनीति पर आधारित माना जा रहा है। कंपनी का इसके पीछे का उद्देश्य कम पैसा में अधिक कमाई करना है। यह निवेश वहीं करना चाहती है जहां से बेहतर रिटर्न की गुंजाइश हो। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी ट्रेजरी यील्ड और बिटकॉइन की संभावित तेजी से कंपनी अतिरिक्त लाभ कमाने की कोशिश कर रही है।

READ MORE- Ethereum Foundation में हलचल, Vitalik Buterin ने तोड़ी चुप्पी

बॉन्ड बायबैक से मिल सकते हैं कई फायदे

डिविडेंट हो या फिर बायबैक बॉन्ड इनसे कंपनी को कई फायदे हो सकते हैं। कम कीमत में बॉन्ड खरीद से उसकी बैलेंस शीट काफी मजबूत होगी। भविष्य में शेयर डायल्यूशन का खतरा काफी हद तक घटेगा। साथ ही, मौजूदा निवेशकों के लिए प्रति शेयर बिटकॉइन  होल्डिंग अच्छी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के पास 8,43,738  बिटकॉइन  हैं। जिसकी वैल्यू करीब 65 हजार डॉलर बताई जा रही है। सोचनेवाली बात यह है कि इसके लिए कोई बिटकॉइन भी नहीं बेची है। इससे साफ कि कंपनी किसी लंबी योजना पर काम कर रही है।

आने वाले वर्षों में Strategy का शेयर एक साधारण बिटकॉइव प्रॉक्सी के बजाय मल्टी-लेयर फाइनेंशियल प्रोडक्ट की तरह व्यवहार कर सकता है। फिलहाल, कंपनी अपने ऋण को कम करने और वित्तीय ढांचे को बेहतर करने में जुटी है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

mario-universe-underrated-character-nintendo
Previous Story

Mario फैंस के बीच छाया Raphael the Raven, जानें क्यों खास

India को ‘Hellhole’ कहने वाले विवाद पर Rubio का बड़ा रिएक्शन!
Next Story

India को ‘Hellhole’ कहने वाले विवाद पर Rubio का बड़ा रिएक्शन!

Latest from Bitcoin

Don't Miss