Rockstar Games News: लोकप्रिय गेम Grand Theft Auto Online (GTA Online) खेलने वालों के लिए इस हफ्ते कई शानदार FREE रिवॉर्ड्स और बोनस उपलब्ध कराए गए हैं। गेम डेवलपर Rockstar Games ने अपने Motor Madness Event के दूसरे हफ्ते की शुरुआत कर दी है, जो पूरे मई महीने तक चलेगा। इस इवेंट में खिलाड़ियों को कार थीम वाले मिशन, बोनस इनाम, डिस्काउंट और कई एक्स्ट्रा फायदे मिल रहे हैं।
Motor Madness Event के दूसरे हफ्ते में 21 मई से 27 मई तक खिलाड़ियों के लिए कई खास इन गेम एक्टिविटीज रखी गई हैं। इसमें रेसिंग, टाइम ट्रायल्स, ऑटो शॉप बोनस और प्रॉपर्टी डिस्काउंट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
GTA Online खिलाड़ियों के लिए Motor Madness Event के दूसरे हफ्ते में नए FREE रिवॉर्ड्स, डबल बोनस और बड़े डिस्काउंट आए हैं। जानें 21 से 27 मई तक क्या-क्या खास मिलेगा।
इस हफ्ते कौन-कौन से मुफ्त रिवॉर्ड मिलेंगे?
Motor Madness Event के दूसरे हफ्ते में LS Car Meet Series को खास फोकस दिया गया है। इस दौरान खिलाड़ी Street Races, Pursuit Races, Drag Races और Draft Races में हिस्सा लेकर दोगुना और RP कमा सकते हैं। इतना ही नहीं, LS Car Meet से जुड़ी सभी एक्टिविटीज में खिलाड़ियों को सामान्य से 5 गुना ज्यादा Reputation Points भी मिलेंगे, जिससे गेम में उनकी प्रगति और तेजी से हो सकेगी।
अगर कोई खिलाड़ी 21 मई से 27 मई के बीच दो LS Car Meet रेस जीतता है, तो उसे खास Bright Manor Racing Suit मुफ्त में मिलेगा। इसके अलावा Weekly Challenge पूरा करने पर खिलाड़ियों को GTA$100,000 का इनाम भी दिया जाएगा। जो खिलाड़ी अभी तक LS Car Meet Member नहीं बने हैं, वे गेम में मौजूद Mimi के पास जाकर फ्री में सदस्यता हासिल कर सकते हैं।
READ MORE: गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, BGMI 4.4 हुआ Live
टाइम ट्रायल्स में भी डबल कमाई
इस हफ्ते Junk Energy Time Trials और RC Time Trials खेलने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। इन एक्टिविटीज में भी खिलाड़ियों को Double Rewards दिए जा रहे हैं। इसके अलावा Auto Shop से जुड़ी कई सुविधाएं भी सस्ती हो गई हैं। खिलाड़ियों को Auto Shop Upgrades और Modifications पर 40% तक की छूट मिलेगी। वहीं, Auto Shop Robbery Contract के फाइनल मिशन पूरे करने पर Double GTA$ और RP कमाए जा सकेंगे।
Motor Madness Event में कौन-कौन से डिस्काउंट?
इस हफ्ते गेम में कई खास डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। लोकप्रिय कार Bravado Banshee GTS पर 40% की छूट दी जा रही है। साथ ही Eclipse Blvd Garage को छोड़कर बाकी सभी Garage Properties भी 40% सस्ती हो गई हैं। इसके अलावा HSW Performance Upgrades, Turbo Tuning और Benny Original Motor Works में मिलने वाले कन्वर्जन पर 50% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
READ MORE: आज खुलेगा GTA 6 प्री-ऑर्डर? गेमर्स में छाई खुशी
इसी बीच गेमर्स अब Grand Theft Auto VI (GTA VI) के अगले ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि Take-Two Interactive की आगामी क्वार्टरली अर्निंग्स कॉल के दौरान GTA VI से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है, क्योंकि पहले भी कई बड़े अपडेट इसी दौरान सामने आए हैं।
