GitHub Copilot CLI

AI से कमाई नहीं बढ़ रहा अरबों का खर्च! Microsoft-Uber भी परेशान

8 mins read
13 views
May 22, 2026

Uber AI spending: आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस काफी तेजगति से हर क्षेत्र पर कब्जा जमाते जा रहा है। दुनियां इनकी क्षमताओ को देख काफी चर्चांएं कर रहे हैं। टेक कंपनियां लंबे समय से एआई को भविष्य बता रही है। दावा किया जा रहा है कि एआ कोडिंग को काफी आसान बना देगा। काम का रफ्तार बढ़ेगा, कंपनी का खर्च कम होगा। ऐसा लगता है मानो एआई के बिना आगे का जिन्दगी अधूरा है। लेकिन अब तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। एआई से काम तो तेज हो रहा है लेकिन खर्च की रफ्तार भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियों को खर्च के अनुरूप सफलता मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

टेक कंपनियों में एआई का बढ़ता इस्तेमाल अब साबित हो रहा ह, Microsoft, Uber और Anthropic की रणनीतियों ने एआई इंडस्ट्री की उजागर की सच्चाई।

Uber का एआई बजट तेजी से खत्म

एआई की बहती लहर में Uber ने भी भारी-भरकम निवेश करना शुरू कर दिया। लेकिन कंपनी को अब बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी का 2026 का पूरा बजट अप्रैल तक खत्म हो गया है। इसके पीछे का कारण एंथ्रोपिक का Claude Code माना जा रहा है। कहा यह जा रहा है कि हजारों इंजीनियर इस टूल का इस्तेमाल करने लगे थे। जिसके कारण एआई का उपयोग काफी बढ़ गया। जिसका कंपनी ने कभी सोचा भी नही था। और बजट खत्म हो गया।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी बदली रणनीति

उबर के बाद अब Microsoft भी इसी रास्ते पर दिख रही है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपने कई क्लाउड लाइसेंस को बंद करने जा रही है। बता दें कि जून के आखिरी में माइक्रोसॉफ्ट का वित्तिय वर्ष समाप्त होने जा रही है। इसलिए कंपनी चाहती है कि अगले फाइनेंसियल ईयर में खर्च पर कंट्रोल किया जाए। इतना ही नहीं एआई टूल्स की लागत भी अब समीक्षा के दायरे में आ गई है। पहले  माइक्रोसॉफ्ट  ने हजारों इंजीनियर को एआई का उपयोग करने के लिए कहा था। लेकिन अब कपनी अपने इन को GitHub Copilot CLI की तरफ ले जा रही है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि कंपनी बाहरी एआई टूल्स पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है।

READ MORE- AMD ने ताइवान पर जताया भरोसा, 10 अरब का निवेश

AI की असली लागत आई सामने

भलेही एआई का उपयोग करने वालो को यह काफी सुविधाजनक लगता हो लेकिन इन सुविधाओं को देने के लिए कंपनी को भारी कीमत लगानी होती है। यानी एआई मुफ्त या सस्ता नहीं है। हर चैटिंग से लेकर हर कोड जनरेशन पर पैसे खर्च हो रहे हैं। इतना ही नहीं, इनसब के पीछे भारी कंप्यूटिंग पॉवर भी काम करता है उसपे भी काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यानी जितनी कंपनियां एआई का उपयोग करती है उतनी ही उसे बिल भरना पड़ता है।

READ MORE- अब ईमेल पर भरोसा नहीं! Ocean का AI सिस्टम देगा असली और नकली की पहचान

फायदे के साथ बढ़ रहा नया खर्च

ऐसा नहीं है कि इसके फायदे नहीं है। यह फायदाकारी तो है लेकिन खर्चीला भी है। जिसे कंपनी ने खर्चे कम करने के लिए बनाए थे। वहीं, अब अधिक खर्चीले साबित हो रहे हैं। यानी कंपनी का दांव अब उल्टा पड़ने लगा है। जिसके बाद से कंपनी के एआई बिजनेस मॉडल पर भी सवाल उठने लगे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने एआई  चिप्स एंथ्रोपिक को देने पर बातचीत कर रही है।

 

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मूमेंट ने शेयर बाजार में मचाई Parle हलचल
Previous Story

मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मूमेंट ने शेयर बाजार में मचाई Parle हलचल

Government crypto regulation
Next Story

अमेरिका में Bitcoin को लेकर ऐतिहासिक बिल, 20 साल तक नहीं होगी बिक्री

Latest from Artificial Intellience

AI Storytelling Startup

AI एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Mythik ने जुटाए 5M डॉलर, ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

Mythik Funding:  भारत में एआई आधारित कंज्यूमर स्टार्टअप्स की तरफ निवेशक आकर्षित होने लगे हैं। इसी वजह से एआई पावर एटंरटेनमेंट स्टार्टअप ने 5

Don't Miss