Esports World Cup 2026 : Esports की दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है। Esports World Cup (EWC) 2026 अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब यह टूर्नामेंट रियाद, सऊदी अरब से बाहर आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले इसके सभी संस्करण रियाद में हुए थे। ऐसे में यह बदलाव Esports इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा माना जा रहा है।
Esports World Cup 2026 पहली बार पेरिस में आयोजित होगा। जानें टूर्नामेंट की तारीख, प्राइज पूल, खिलाड़ियों की संख्या और क्या है खास।
आयोजकों के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 6 जुलाई से 23 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान दुनिया भर के हजारों खिलाड़ी और लाखों गेमिंग फैंस पेरिस पहुंच सकते हैं। पेरिस को दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स, संस्कृति और मनोरंजन केंद्रों में गिना जाता है इसलिए इस शहर को मेजबानी के लिए खास माना जा रहा है।
क्यों चुना गया पेरिस?
आयोजन संस्था Esports Foundation ने बताया कि पेरिस को चुनने से पहले लंबी प्रक्रिया अपनाई गई। संगठन के अनुसार, मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि खिलाड़ियों, क्लब्स, गेम पब्लिशर्स, पार्टनर्स और दुनियाभर के फैंस को स्पष्ट जानकारी मिल सके। Esports फैंस के लिए यह बदलाव काफी अहम है क्योंकि अब तक रियाद EWC का मुख्य आयोजन स्थल रहा है, लेकिन 2026 में पहली बार यह प्रतियोगिता किसी दूसरे देश में आयोजित होगी।
The EWC will be held in Paris!
It is a historic first and an honor for us. Thank you to Saudi Arabia for their trust. We are ready to host the Esports World Cup 2026. Very proud to welcome the world once again. pic.twitter.com/agipxRsCkD
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) May 20, 2026
कितने खिलाड़ी और कितना बड़ा होगा टूर्नामेंट?
रिपोर्ट के मुताबिक Esports World Cup 2026 में 2,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा करीब 200 Esports क्लब्स और 100 से ज्यादा देशों के फैंस भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इस बार टूर्नामेंट में 24 गेम्स पर आधारित 25 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सबसे बड़ी बात इसकी इनामी राशि है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस टूर्नामेंट का प्राइज पूल 75 मिलियन डॉलर से ज्यादा होगा। इतनी बड़ी रकम इसे दुनिया के सबसे बड़े Esports टूर्नामेंट्स में शामिल करती है।
READ MORE: आज खुलेगा GTA 6 प्री-ऑर्डर? गेमर्स में छाई खुशी
आयोजकों ने क्या कहा?
Esports Foundation के CEO Ralf Reichert ने कहा कि रियाद ने Esports World Cup को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि रियाद अब भी ईस्पोर्ट्स का एक बड़ा केंद्र बना रहेगा। पेरिस को लेकर उन्होंने कहा कि यह शहर खेल, संस्कृति और मनोरंजन की दुनिया में खास पहचान रखता है और पहली बार टूर्नामेंट को सऊदी अरब से बाहर ले जाना एक महत्वपूर्ण कदम है।
READ MORE: GTA Online खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 33 गाड़ियां हुई सस्ती
फ्रांस के राष्ट्रपति ने जताई खुशी
Emmanuel Macron ने भी इस घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने X पर लिखा कि Esports World Cup का पेरिस में होना फ्रांस के लिए सम्मान की बात है और देश इस आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 2025 में EWC को दुनियाभर में 750 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा था और 350 मिलियन घंटे से ज्यादा वॉच टाइम रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, पेरिस में आयोजन स्थल की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
