बदलते क्रिप्टो ट्रेंड के बीच Syndicate Labs करेगी काम बंद

बदलते क्रिप्टो ट्रेंड के बीच Syndicate Labs करेगी काम बंद

9 mins read
2 views
May 21, 2026

Syndicate Labs Shutdown: क्रिप्टो सेक्टर (Crypto News) में एक और बड़ी कंपनी ने अपने ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया है। ब्लॉकचेन (Blockchain News) डेवलपमेंट कंपनी Syndicate Labs ने घोषणा की है कि वह धीरे-धीरे अपना कामकाज बंद कर रही है। कंपनी का कहना है कि रोलअप इंफ्रास्ट्रक्चर (Rollup Infrastructure) का बाजार तेजी से बदल गया है और अब पहले जैसी मांग नहीं रही। इसी वजह से 5 साल तक काम करने के बाद कंपनी के लिए कारोबार जारी रखना मुश्किल हो गया।

क्रिप्टो सेक्टर में एक और झटका, Syndicate Labs बंद करेगी काम। जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला और हालिया हैकिंग घटना का इससे क्या संबंध है।

Syndicate Labs ने X पर पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, अब क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स (Crypto Projects) साझा EVM Rollup टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कम कर रहे हैं और उसकी जगह अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टम ब्लॉकचेन नेटवर्क (Custom Chains) तैयार कर रहे हैं।

रोलअप टेक्नोलॉजी की मांग में आई गिरावट

कंपनी का कहना है कि पहले कई डेवलपर्स साझा रोलअप फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब बाजार का रुझान बदल गया है। Syndicate के अनुसार, अब डेवलपर्स शुरुआत से ही अपनी अलग ब्लॉकचेन (Blockchain) तैयार करना पसंद कर रहे हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ‘हर नए रोलअप के शुरू होने के साथ कई दूसरे रोलअप चुपचाप बंद भी हो रहे हैं’। Syndicate का मानना है कि अब EVM Rollups इंडस्ट्री का स्टैंडर्ड नहीं रहे और कस्टम नेटवर्क में दोबारा इस्तेमाल होने वाली तकनीक या नेटवर्क वैल्यू बहुत कम बची है। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया कि Syndicate Network Collective और SYND गवर्नेंस ऑपरेशन पर इस फैसले का तुरंत असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ये दोनों Syndicate Labs से अलग तरीके से संचालित होते हैं।

READ MORE: Truth Social ने रोका Bitcoin ETF लॉन्च, जानें क्यों लगा ब्रेक?

DAO से ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर तक का सफर

Syndicate Labs ने क्रिप्टो बूम के दौरान DAO (Decentralized Autonomous Organizations) के लिए टूल्स बनाकर पहचान बनाई थी। कंपनी उस समय चर्चा में आई थी जब उसने ConstitutionDAO को अमेरिका के संविधान की दुर्लभ कॉपी खरीदने की कोशिश में तकनीकी सहायता दी थी।

इसके बाद कंपनी ने अपना ध्यान ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर (Blockchain Infrastructure News) की ओर लगाया और Arbitrum Orbit टेक्नोलॉजी पर आधारित कस्टम रोलअप नेटवर्क तैयार करने पर काम शुरू किया। कंपनी का ‘Smart Rollups’ सिस्टम डेवलपर्स को बिना पूरी ब्लॉकचेन बनाए ऐप लॉन्च करने में मदद करता था। इससे ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, नेटवर्क मैनेजमेंट और गवर्नेंस जैसे काम आसान हो जाते थे।

READ MORE: अमेरिका में क्रिप्टो को बड़ा सहारा, शेयर ट्रेडिंग बदलने की तैयारी

साइबर हमले को नहीं बताया वजह

अप्रैल में Syndicate प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा ब्रिज एक्सप्लॉइट (Bridge Exploit) हुआ था, लेकिन कंपनी ने साफ कहा कि इस घटना का कंपनी बंद करने के फैसले से कोई संबंध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकर्स ने करीब 18.5 मिलियन SYND टोकन, जिनकी कीमत लगभग 3.3 लाख डॉलर थी, चोरी कर लिए थे। इसके अलावा लगभग 50,000 डॉलर के यूजर एसेट्स भी क्रॉस-चेन ब्रिज सिस्टम से निकाल लिए गए थे। बाद में ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म CertiK ने इन चोरी हुए फंड्स को Ethereum नेटवर्क तक ट्रैक किया।

कंपनी ने माना कि कुछ सुरक्षा कमियां उसकी आंतरिक प्रक्रिया में थीं। एक अहम सॉफ्टवेयर की को बिना अतिरिक्त एन्क्रिप्शन के पासवर्ड मैनेजर में सेव किया गया था। साथ ही ब्रिज अपग्रेड सिस्टम में मल्टी-सिग्नेचर या हार्डवेयर वेरिफिकेशन जैसी अतिरिक्त सुरक्षा नहीं थी।

कई क्रिप्टो स्टार्टअप झेल रहे दबाव

Syndicate Labs अकेली कंपनी नहीं है जो बंद हो रही है। हाल के समय में HypurrFi, Ranger Finance और Code4rena जैसी कंपनियों ने भी कमजोर बाजार, फंडिंग दबाव और धीमी ग्रोथ के कारण ऑपरेशन बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, Syndicate Labs बंद हो रही है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि उसका कोडबेस हमेशा ओपन सोर्स रहेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CMF Phone 3 Pro की लॉन्च डेट लीक, जानें फीचर्स
Previous Story

CMF Phone 3 Pro की लॉन्च डेट लीक, जानें फीचर्स

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss