bhishmar ott release date amazon prime malayalam

OTT पर धमाल मचाएगा ‘Bhishmar’, जानें क्यों खास है ये फिल्म?

6 mins read
13 views
May 20, 2026

Bhishmar OTT Release: मलयालम सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। Bheeshmar अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ध्यान श्रीनिवासन (Dhyan Sreenivasan) और विष्णु उन्नीकृष्णन (Vishnu Unnikrishnan) स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

मलयालम फिल्म ‘Bhishmar’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। जानिए यह फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, साथ ही इसकी कहानी क्या है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘Bheeshmar’ 22 मई को OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। दर्शक इसे Amazon Prime Video और Sun NXT पर देख पाएंगे। यह फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगभग 30 दिनों तक थिएटर में चली। खास बात यह रही कि फैमिली ऑडियंस ने फिल्म को काफी पसंद किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eastcoast Vijayan (@eastcoastvijayan)

फिल्म की कहानी में क्या है खास?

‘Bheeshmar’ एक ऐसी कहानी है जो एक रात में होने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। इसके साथ ही फिल्म सामाजिक मुद्दों और शिक्षा के महत्व को भी दिखाने की कोशिश करती है, जो इसे सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहने देती।

फिल्म की एक और खास बात यह है कि पहली बार Dhyan Sreenivasan और Vishnu Unnikrishnan की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

READ MORE: VIDEO: कातिल कौन? आखिर तक बढ़ेगा डर

कैसी है स्टार कास्ट?

फिल्म में ध्यान श्रीनिवासन और विष्णु उन्नीकृष्णन के अलावा दिव्या पिल्लई और अम्मायरा गोस्वामी फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं, सपोर्टिंग कास्ट में इंद्रांस, उन्नी लालू, शाजू श्रीधर, सेंथिल कृष्णा, संतोष कीझट्टूर, मणिकंदन आचारी और अबू सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा जयन चेर्थला, सोहन सीनूलाल, विष्णु ग्रूवी, श्रीराज, शाइनी विजयन और स्मृति पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं।

READ MORE: VIDEO: न हीरो, न फिल्म… फिर भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा ये गाना

IMDb रेटिंग और मेकिंग

फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.6 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की पसंद को दिखाती है। फिल्म का निर्देशन ईस्ट कोस्ट विजयन ने किया है, जबकि इसकी कहानी अंसाज गोपी ने लिखी है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी रतीश राम और एडिटिंग जॉनकुट्टी ने संभाली है। वहीं, गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक का जिम्मा रंजीन राज ने उठाया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

bitcoin bitfinex traders long position market analysis price drop
Previous Story

लगातार गिरावट के बाद भी Bitcoin पर बड़ा भरोसा क्यों?

Giorgia Meloni Instagram Video
Next Story

कुछ ही घंटों में 100M व्यूज़, मोदी- मेलोनी की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया को किया क्रेजी

Latest from Entertainment

Don't Miss