ChatGPT से सीखें Coding, Website बनाना अब हुआ बेहद आसान

ChatGPT से सीखें Coding, Website बनाना अब हुआ बेहद आसान

7 mins read
8 views
May 20, 2026

ChatGPT for Coding tips: अगर आप कोडिंग या प्रोग्रामिंग सीखना चाहते हैं तो यह आपके लिए ChatGPT बड़ा मददगार साबित हो सकता है। यह सीखाने के लिए एक डिजिटल शिक्षक की तरह काम करता है। यह हर तहर के प्रोग्रमिंग के बेसिक जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में बताता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को सिर्फ लिखकर पूछना है। जिसके बाद सवाल के साथ जबाव हाजिर हो जाता है। इसके अलावे, छात्रों को मोटी-मोटी किताबों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रह जाती है। तो आइए जानते हैं चैटजीपीटी से कैसे वेबसाइट को डिजाइन किया जा सकता है।

बेवसाइट डेवलपमेंट से लेकर ऑटोमेशन तक, ChatGPT कैसे बदल रहा है टेक्नोलॉजी की दुनिया? पढ़ें आसान शब्दों में पूरी रिपोर्ट।

एरर ढूंढने और डबिंग में उपयोगी

चैटजीपीटी Python, JavaScript, C++, Java या PHP जैसी भाषाओं के बेसिक सिंटैक्स बड़ी ही सहजता से समझाता है और कोडिंग एरर को ढूंढता भी है। प्रोग्रामिंग के दौरान सबसे बड़ी समस्या कोडिंग एरर होती है। इसे इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है कि, कई बार एक छोटी गलती भी प्रोग्राम को रोक देती है। ऐसी परिस्थिति में चैटजीपीटी एक डबिंग असिस्टेंट की तरह काम करता है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि डेवलपर अपना अपना एरर मैसेंज या कोड पेस्ट करके पूछ सकता है कि समस्या कहां है। जिसका विश्लेषण कर चैटजीपीटी गलतियों के बार में बताता है और रास्ता भी सुझाता है।

READ MORE- Content Writing, Blogging और SEO के लिए ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?

वेबसाइट डिजाइनिंग को बनाता है आसान

जब से चैटजीपीटी में कोडिंग या प्रोग्रामिंक करने विकल्प दिया तब से इसका उपयोग काफी तेजगति से बढ़ रहा है। एचटीएमएल, जावा सीएसएस आदि बनाने तक एआई काफी मददगार साबित हो रहा है। यदि किसी यूजर को लेंडिंग पेज,पोर्टफोलियो वेबसाइट या ब्लॉग ले-आउट बनाना हो तो उसके लिए चैटजीपीटी से डिजाइन स्ट्रक्चर, सिंपल कोड पा सकते हैं। इसका इस्तेमाल कर नए डेवलपर्स कम समय में एक से बढ़कर एक वेबसाइट तैयार कर अपने क्लाइंट को दे पा रहे हैं। इतना ही नहीं यह कंटेंट और SEO Optimization में भी काफी मददगार है। यह मेटा डिशक्रिप्शन ब्लॉग आइडिया और की-वर्ड तैयार करने में सहायता करता है। साथ ही, कई डिजिटल मार्केटर्स भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल कंटेंट प्लानिंग के लिए कर रहे हैं।

READ MORE- ChatGPT Prompts क्या हैं? बेहतर रिजल्ट पाने के लिए Best Prompt Guide

प्रोजेक्ट प्लानिंग और ऑटोमेशन में भूमिका

चैटजीपीटी कोड लिखने के अलावे प्रोजेक्ट स्ट्रेक्चर और डेटाबेस डिजाइन आदि+ को भी समझनें मदद करता है। इसके अलावे, ऑटोमेशन स्क्रिप्ट तैयार करने और छोटे- मोटे टूल्स बनाने में भी इसका धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो एआई तकनीक का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में चैटजीपीटी जैसे टूल्स आनेवाले दिनों में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें तो डेवलपर को किसी बड़े संस्थान से डिग्री लेने की जरूरत भी नहीं पडेगी। कम समय में स्मार्ट वेबसाइट भी बनाकर अपने क्लाइंट को दे सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Content Writing, Blogging और SEO के लिए ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?
Previous Story

Content Writing, Blogging और SEO के लिए ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?

Gold Rate 20 May: सोने के नए दाम जारी, आपके शहर में क्या है रेट
Next Story

Gold Rate 20 May: सोने के नए दाम जारी, आपके शहर में क्या है रेट

Latest from Artificial Intelligence

japan new ai chip 1000 times faster technology

अब नहीं होगा फोन गर्म! चलेगा 1000 गुना तेज़, जानें सुपरफास्ट AI तकनीक

AI accelerator: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव लगातार बढता जा रहा है। टेक कंपनियों के बीच इसे अपनाने की होड़ मची हुई है।

Don't Miss