OpenAI और Elon Musk के बीच चल रही बड़ी कानूनी लड़ाई में कोर्ट ने मस्क के कई अहम दावे खारिज कर दिए हैं। जानें क्यों अदालत ने यह फैसला सुनाया और आगे क्या हो सकता है।

Elon Musk को बड़ा झटका, OpenAI केस में Sam Altman की जीत

8 mins read
1 views
May 20, 2026

Elon Musk vs Sam Altman: दुनिया के सबसे चर्चित टेक अरबपतियों में शामिल एलन मस्क (Elon Musk News) को OpenAI और उसके CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman News) के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई में बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फेडरल जूरी ने OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मस्क (Elon Musk Networth) के कई अहम दावों को खारिज कर दिया। यह फैसला ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है, जो इस समय AI इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रही है।

ओकलैंड में हुई सुनवाई के दौरान 9 जूरी सदस्यों के पैनल ने OpenAI, Sam Altman और अन्य डिफेंडेंट के पक्ष में फैसला दिया है। इसके बाद जज इवोन गोंजालेज रोजर्स (Yvonne Gonzalez Rogers) ने भी इस फैसले को स्वीकार करते हुए कई दावों को खारिज कर दिया। हालांकि, मस्क (Elon Musk Company) और OpenAI के बीच कानूनी विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और आगे भी कई मुकदमे चल सकते हैं।

Elon Musk को OpenAI के खिलाफ कानूनी लड़ाई में बड़ा झटका लगा है। कैलिफोर्निया कोर्ट ने Sam Altman और OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाया।

किन आरोपों को कोर्ट ने किया खारिज?

एलन मस्क (Elon Musk Property) का आरोप था कि OpenAI अपनी शुरुआती गैर-लाभकारी (Non-profit) सोच से हटकर एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है, जिससे कंपनी के बड़े अधिकारियों को फायदा पहुंचा है। कोर्ट में मस्क के तीन बड़े दावों को खारिज कर दिया गया। इनमें चैरिटेबल ट्रस्ट का उल्लंघन, अनुचित आर्थिक लाभ (Unjust Enrichment) और Microsoft पर चैरिटेबल ट्रस्ट उल्लंघन में मदद करने का आरोप शामिल था। जूरी का कहना था कि मस्क ने इन दावों को अदालत में लाने में बहुत ज्यादा देर कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूरी ने केवल दो घंटे से भी कम समय में अपना फैसला सुना दिया।

READ MORE: Pentagon डील के बाद अब सैम ऑल्टमैन की NATO पर नजर

फैसले पर क्या बोले एलन मस्क?

फैसले के बाद एलन मस्क ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अदालत ने मामले के असली मुद्दे पर फैसला नहीं दिया बल्कि तकनीकी वजह के आधार पर केस खारिज किया गया। X पर मस्क ने लिखा कि OpenAI की लीडरशिप ने एक गैर-लाभकारी संस्था को बिजनेस मॉडल में बदलकर खुद को आर्थिक फायदा पहुंचाया। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

कैसे शुरू हुई थी OpenAI और Musk की कहानी?

2015 में एलन मस्क, सैम ऑल्टमैन और कई टेक विशेषज्ञों ने मिलकर OpenAI की शुरुआत की थी। उस समय इसका मकसद मानवता के हित में सुरक्षित AI रिसर्च करना था। मस्क का कहना है कि उन्होंने शुरुआती दौर में लगभग 38 मिलियन डॉलर निवेश किए थे क्योंकि उन्हें भरोसा था कि कंपनी सार्वजनिक हित में काम करेगी, लेकिन बाद में OpenAI ने अपना मॉडल बदलकर Microsoft समर्थित लाभ कमाने वाली कंपनी का रूप ले लिया।

READ MORE: सैम ऑल्टमैन ने लॉन्च किया Pulse, बताया ChatGPT का पसंदीदा फीचर

OpenAI ने क्या सफाई दी?

OpenAI की कानूनी टीम ने अदालत में कहा कि कंपनी के ‘फॉर-प्रॉफिट’ मॉडल को लेकर हुई चर्चा कोई राज़ नहीं थी और मस्क को इसके बारे में पहले से ही पता था। कंपनी का दावा है कि अरबों डॉलर की AI रिसर्च करने के लिए भारी निवेश की जरूरत थी।

आगे क्या होगा?

OpenAI को इस मामले में बड़ी राहत मिली है, लेकिन मस्क की कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। अदालत ने साफ किया है कि कुछ अन्य दावों पर आगे भी सुनवाई जारी रहेगी। मस्क के वकील ने भी कहा है कि ‘यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।’

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Wobble
Previous Story

Wobble One Review: प्रीमियम लुक, दमदार डिस्प्ले लेकिन…

Latest from ChatGpt

Don't Miss