SEC Tokenized Stock Framework: अमेरिका का शेयर बाजार (The US Stock Market) आने वाले समय में बड़ा बदलाव देख सकता है। खबर है कि अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर SEC (Securities and Exchange Commission) एक नया नियम तैयार कर रहा है, जिससे टोकनाइज्ड स्टॉक्स (Tokenized Stocks) की ट्रेडिंग का रास्ता खुल सकता है। यह कदम अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट (Crypto Market) को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, SEC इस हफ्ते ही ‘Innovation Exemption’ नाम का नया फ्रेमवर्क पेश कर सकता है। इसका मकसद ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blockchain Technology) पर आधारित डिजिटल सिक्योरिटीज को ट्रेडिंग की मंजूरी देने के लिए नए नियम बनाना है। अगर यह लागू होता है, तो निवेशकों के लिए शेयर खरीदने और बेचने का तरीका बदल सकता है।
SEC ने Tokenized Stock Trading के लिए नया Framework तैयार किया! Crypto Regulation में बड़ा बदलाव, Nasdaq, NYSE अब Blockchain पर शेयर ट्रेडिंग करेंगे।
क्या होते हैं Tokenized Stocks?
टोकनाइज्ड स्टॉक्स (Tokenized Stocks) असल में किसी कंपनी के शेयर का ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल वर्जन होते हैं। यानी निवेशक पारंपरिक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म की जगह क्रिप्टो नेटवर्क के जरिए भी शेयरों में निवेश कर सकते हैं। समर्थकों का मानना है कि इससे 24 घंटे ट्रेडिंग, तेज़ सेटलमेंट और ज्यादा आसान एक्सेस मिल सकती है।
READ MORE: भारत में बढ़ रहा Crypto Futures का ट्रेंड, WazirX और Giottus ने बढ़ाया दायरा
सबसे बड़ा बदलाव क्या हो सकता है?
इस प्रस्ताव की सबसे खास और विवादित बात यह बताई जा रही है कि पब्लिक कंपनियों के शेयरों से जुड़े डिजिटल टोकन थर्ड पार्टी कंपनियां भी जारी कर सकेंगी, चाहे संबंधित कंपनी की मंजूरी हो या नहीं। हालांकि, ये टोकन शेयर की कीमत को फॉलो करेंगे, लेकिन जरूरी नहीं कि इनमें निवेशकों को डिविडेंड या वोटिंग राइट्स जैसे पारंपरिक अधिकार मिलें। बताया जा रहा है कि रेगुलेटर ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कुछ सीमाएं लगाने पर विचार कर रहे हैं।
Coinbase जैसे प्लेटफॉर्म को मिल सकता है फायदा
अगर नया नियम लागू होता है, तो क्रिप्टो कंपनियों के लिए बड़ा मौका बन सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Coinbase जैसे प्लेटफॉर्म कुछ मामलों में बिना पूरी ब्रोकरेज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के ऑन-चेन शेयर ट्रेडिंग की सुविधा दे सकते हैं। हालांकि, SEC ने साफ किया है कि टोकनाइज्ड सिक्योरिटीज (Tokenized Securities) को अब भी सिक्योरिटी ही माना जाएगा। यह कोई स्थायी छूट नहीं बल्कि सीमित समय के लिए एक प्रयोग हो सकता है।
READ MORE: दक्षिण कोरिया की BDACS और Aptos Foundation की बड़ी साझेदारी
अमेरिका में बढ़ रहा क्रिप्टो फोकस
अमेरिका में डिजिटल एसेट्स को लेकर काम तेजी से बढ़ रहा है। 2025 में SEC और CFTC ने मिलकर क्रिप्टो रेगुलेशन को लेकर चर्चा शुरू की थी। इसमें DeFi, 24/7 ट्रेडिंग और डिजिटल मार्केट जैसे विषयों पर बातचीत हुई। इसके अलावा, SEC ने ‘Project Crypto’ नाम की पहल भी शुरू की है, जिसका मकसद अमेरिका को ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट्स का बड़ा केंद्र बनाना है।
भविष्य में कितना बड़ा हो सकता है बाजार?
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक टोकनाइज्ड एसेट मार्केट 2 ट्रिलियन डॉलर से 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें शेयर, बॉन्ड और फंड जैसे कई एसेट शामिल होंगे।
