Bitcoin Price Today : 24 सितंबर को Bitcoin करीब 3.80% गिरकर 83,880 डॉलर के आसपास आ गया। इसके बावजूद पिछले एक हफ्ते में यह 10% से ज्यादा ऊपर है। अमेरिकी Treasury yields में तेजी और कमजोर जोखिम उठाने का माद्दा ने क्रिप्टो बाजार पर दबाव बढ़ाया।
Bitcoin Price Today: 24 सितंबर को Bitcoin करीब 3.80% गिरकर 83,880 डॉलर पर आया। जानें गिरावट की वजह, ETF inflows।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाया दबाव
Bitcoin में ताजा गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी बॉन्ड बाजार रहा। मजबूत अमेरिकी कारोबारी गतिविधि के आंकड़ों के बाद Treasury yields ऊपर चली गईं। 10 साल Treasury yield 5.11% तक पहुंची, जबकि 2 साल yield 4.85% रही। 10 साल yield का स्तर 2007 के बाद सबसे ऊंचा बताया गया है। ऊंची यील्ड से निवेशकों के लिए बॉन्ड ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं। इसका असर Bitcoin जैसे जोखिम वाली संपत्तियां पर दिखा। BitDelta India के प्रमुख विश्लेषक पूर्वांग मशरू के मुताबिक, बढ़ती yields और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों ने जोखिम वाली संपत्तियां पर दबाव डाला। Dogecoin, Avalanche और Cardano जैसे High-Beta क्रिप्टो में गिरावट ज्यादा तेज रही।
ETF में पैसा आया, फिर भी गिरा
दिलचस्प बात यह है कि Bitcoin की कीमत गिरने के बावजूद संस्थागत मांग कमजोर नहीं हुई। अमेरिकी स्पॉट Bitcoin ETFs में ताजा सत्र में करीब 714.7 मिलियन डॉलर का Inflow आया। Ether ETFs में भी करीब 162.2 मिलियन डॉलर का पैसा आया। Mudrex के मुताबिक, इस हफ्ते सिर्फ दो दिनों में करीब 1.7 बिलियन डॉलर Bitcoin spot ETFs में आया। यानी बाजार में एक तरफ संस्थागत खरीद जारी है, तो दूसरी तरफ ऊंची Treasury yields बिकवाली का दबाव बना रही हैं। Giottus के CEO विक्रम सुब्बुराज ने मौजूदा गिरावट को हालिया तेज रैली के बाद Cooling-Off Move बताया। Bitcoin इससे पहले करीब 87,359 डॉलर के आठ महीने के उच्च स्तर तक पहुंचा था और फिर 84,400 डॉलर के आसपास वापस आया।
READ MORE: Coldcard Hack: Whitehats ने 52 Bitcoin सुरक्षित वापस भेजे
West Asia तनाव से भी बढ़ी चिंता
क्रिप्टो बाजार पर भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर भी दिख रहा है। Delta Exchange की Research Analyst रिया सहगल के मुताबिक, US-Iran तनाव ने जोखिम वाली संपत्तियां पर दबाव बढ़ाया है। इसी बीच Brent crude करीब 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी। Bitcoin की गिरावट को करीब 280 मिलियन डॉलर की लॉन्ग लिक्विडेशन ने भी तेज किया, जो चार घंटे के दौरान हुईं। WazirX के Founder निश्चल शेट्टी ने कहा कि Treasury yields का 5% से ऊपर जाना बॉन्ड को ज्यादा आकर्षक बना रहा है। इससे Equities और Crypto दोनों में जोखिम उठाने का माद्दा प्रभावित हो रही है।
अब इन स्तरों पर नजर
अभी Bitcoin के लिए अलग-अलग विश्लेषकों ने अलग स्पोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बताए हैं। BitDelta के मशरू के मुताबिक स्पोर्ट 84,000 डॉलर के आसपास और Resistance 84,619 डॉलर – 85,000 डॉलर है। Mudrex के प्रतीक गुप्ता ने करीब 82,500 डॉलर को स्पोर्ट और 86,500 डॉलर को Resistance बताया। कार्तिक सुब्बाराज के मुताबिक 84,000 डॉलर – 85,000 डॉलर का जोन अहम है। इसके ऊपर टिकने पर हालिया 87,400 डॉलर का स्तर फिर चर्चा में आ सकता है। वहीं, 84,000 डॉलर से नीचे जाने पर 81,000 डॉलर -82,000 डॉलर का क्षेत्र देखा जा सकता है। शेट्टी ने 83,520 डॉलर और 81,000 डॉलर को अहम स्पोर्ट बताया है।
READ MORE: Crypto Exchange पर Bitcoin और अन्य Cryptocurrencies कैसे खरीदें और बेचें?
आगे क्या देखना होगा?
अब बाजार की नजर अमेरिकी PCE inflation और रोजगार डेटा पर रहेगी। ये आंकड़े Federal Reserve की अगली चाल को लेकर उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार को करीब 16 बिलियन डॉलर के Bitcoin Options की एक्सपायरी है। इससे Short-Term Volatility बढ़ सकती है। US-Iran बातचीत और प्रस्तावित Trump-Xi meeting भी बाजार की दिशा के लिए अहम रहेंगे। फिलहाल ताजा तस्वीर में Bitcoin तेज वीकली रैली के बाद दबाव में है। ETF Inflows संस्थागत मांग को दिखा रहे हैं, लेकिन ऊंची Yields और Geopolitical Risks बाजार में अस्थिरता बनाए हुए हैं।
DISCLAIMER : यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश या ट्रेडिंग की सलाह न समझें। क्रिप्टोकरेंसी में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव हो सकता है और निवेश में जोखिम रहता है। कोई भी फैसला लेने से पहले खुद पूरी जानकारी जांचें और जरूरत हो तो वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
