iPhone 18 Pro Leak: Apple के अगली पीढ़ी के स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। कई लीक और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स का दावा है कि इस बार Pro मॉडल्स में डिज़ाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 18 Pro लीक में खुलासा: बड़ा कैमरा अपग्रेड, नई डिस्प्ले और जबरदस्त बैटरी मिलेगी। A20 Pro चिप के साथ सिंतबर में होगा लॉन्च।
शुरुआत में यह कहा जा रहा था कि Apple इस बार पूरी तरह फुल-स्क्रीन डिजाइन और अंडर-डिस्प्ले Face ID तकनीक ला सकता है, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी शायद धीरे-धीरे बदलाव करने की रणनीति अपनाएगी।
डिजाइन में दिख सकता है नया बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने Pro मॉडल्स के डिजाइन को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी Dynamic Island को पहले से छोटा कर सकती है। मौजूदा iPhone मॉडल्स में जो पिल-शेप कटआउट मिलता है, उसका आकार करीब 35 प्रतिशत तक छोटा किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन के ग्लास बैक कवर और मेटल बॉडी के बीच डिजाइन को और ज्यादा स्मूद और प्रीमियम बनाने की तैयारी भी चल रही है। इससे फोन का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और आकर्षक दिख सकता है।
नए कलर ऑप्शन भी आ सकते हैं
लीक्स में यह भी कहा गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में नए रंग देखने को मिल सकते हैं। इनमें डार्क चेरी, स्काई ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे जैसे शेड्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन रंगों की पुष्टि अभी Apple की ओर से नहीं की गई है।
कैमरे में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड
iPhone 18 Pro सीरीज का कैमरा इस बार सबसे बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मुख्य कैमरे में Variable Aperture Technology दे सकता है। इस तकनीक की मदद से यूजर कैमरे में आने वाली रोशनी को अपनी जरूरत के हिसाब से कंट्रोल कर सकेंगे। इसका फायदा खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट फोटो लेने में मिलेगा। आसान भाषा में समझें तो कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी और फोटो में बैकग्राउंड ब्लर पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।
इसके अलावा, Apple नए Stacked Image Sensor और फ्रंट व रियर कैमरे के लिए बड़े अपर्चर पर भी काम कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि लंबी दूरी की फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए नया ज़ूम सिस्टम दिया जा सकता है।
READ MORE: टिम कुक ने Apple Maps को लेकर मानी अपनी गलती
डिस्प्ले और प्रोसेसर में सुधार संभव
iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया LTPO+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह डिस्प्ले बैटरी की खपत कम करेगा और फोन की बैटरी लाइफ बेहतर बना सकता है। साथ ही, यह सीरीज Apple के नए A20 Pro चिपसेट के साथ आ सकती है, जिसे कंपनी की नई 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा रहा है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
READ MORE: Apple का बड़ा प्लान! Intel और Samsung से शुरुआती बातचीत
बैटरी और कनेक्टिविटी में भी सुधार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 5,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक के iPhone मॉडल्स में सबसे बड़ी बैटरी में से एक होगी। इसके अलावा, कंपनी नए मॉडेम के जरिए कनेक्टिविटी को भी बेहतर बना सकती है। साथ ही, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट को ज्यादा क्षेत्रों तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी इमरजेंसी और जरूरी कम्युनिकेशन सुविधाएं इस्तेमाल की जा सकेंगी।
