कमजोरियां पकड़ने में सबसे आगे निकला मिथोस AI, रिपोर्ट ने खोले कई राज

कमजोरियां पकड़ने में सबसे आगे निकला मिथोस AI, रिपोर्ट ने खोले कई राज

6 mins read
7 views
May 14, 2026

Cyber Security AI Model:  इनदिनों साइबर सुरक्षा के क्षेत्र Anthropic का नया मॉडल MythosAI की काफी चर्चा में है। कंपनी दावा करता है कि यह अन्य एआई मॉडल से बेहतरीन काम कर सकता है। तेजगति से सुरक्षा खामियां खोज सकता है। इसी दावे की जांच चर्चित सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म  XBOW ने की।  टेस्ट के दौरान मिथोस ने कई छिपी कमजोरियां पकड़ीं। खास बात यह रही कि लाइव सिस्टम के साथ इसका प्रदर्शन ज्यादा मजबूत दिखा। यानी मॉडल सिर्फ कोड नहीं पढ़ता, उसके काम करने का तरीका भी समझता है। तो आइए जानते हैं रिपोर्ट में और क्या कुछ बातें निकलकर सामने आई है जिसे जान लेना जरूरी है।

साइबर सुरक्षा की दुनिया में मिथोस एआई  नया बड़ा नाम बनकर उभरा है। रिपोर्ट में इसकी क्षमता, खर्च और सीमाओं का खुलासा हुआ है। जानिए विस्तार से।

सिर्फ कोड पढ़ने में आई कमी

रिपोर्ट की माने तो इसमें मिथोस की सीमाएं भी सामने आई। कई सुरक्षा खामियां डिजाइन और ढांचे से जुड़ी होती हैं। उन्हें सिर्फ कोड देखकर पकड़ना आसान नहीं होता। XBOW का कहना है कि मिथोस इस मोर्चे पर पूरी तरह सफल नहीं रहा। रिवर्स इंजीनियरिंग टेस्ट में मॉडल ने बेहतर काम किया। इसने कठिन फर्मवेयर और एम्बेडेड सिस्टम को भी समझा। दूसरे एआई मॉडल्स की खोजी गई कमजोरियों की जांच भी की। इससे इसकी विश्लेषण क्षमता मजबूत दिखी।

READ MORE- Mythos AI का अलर्ट बैंकिंग! सिस्टम पर मंडरा रहा डिजिटल खतरा

फैसले लेने में दिखी उलझन

वहीं,जजमेंट टेस्ट में नतीजे मिले-जुले रहे। मॉडल ने कई गलत अलर्ट हटाए। लेकिन कुछ असली खतरे भी नजरअंदाज कर दिए। रिपोर्ट यह बताया गया है कि मिथोस मॉडल नकई बार जरूरत से ज्यादा सख्त हो जाता है। मिथोस ने वेबसाइट पर सही बटन और जरूरी हिस्सों को पहचान लिया। कई जरूरी क्लिक भी सही जगह किए। हालांकि हर बार बिल्कुल सटीक नतीजा नहीं मिला। फिर भी इसे व्यवहारिक तौर पर उपयोगी माना गया।

READ MORE-  Openai का GPT-5.5-Cyber लॉन्च, Mythos AI को देगा चुनौती

कीमत बनी सबसे बड़ा सवाल

XBOW ने मिथोस को टाइटन का संज्ञा दिया। मतलब एक बहुत ही ताकतवर मॉडल लेकिन खर्च भी ज्यादा बताया है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत Opus मॉडल से करीब पांच गुना ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी जांचा गया कि क्या सस्ते मॉडल ज्यादा समय लेकर बेहतर नतीजे दे सकते हैं। नतीजा मिला हां । वहीं, तय सीमा वाले टेस्ट में मिथोस ने Opus 4.6 को पीछे छोड़ा। लेकिन OpenAI के GPT-5.5 से पीछे रह गया।

मिथोस सुरक्षा खामियां खोजने में बेहद मजबूत लेकिन फैसले, पुष्टि और खर्च मामले में अधिक है। इसपर ध्यान देना होगा क्योंकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में परख  भरोसे और कम लागत की भी होगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

दिल्ली सरकार ने वर्क फ्राम होम, नो कार डे और डिजिटल मीटिंग्स का बड़ा फैसला
Previous Story

दिल्ली सरकार ने वर्क फ्राम होम, नो कार डे और डिजिटल मीटिंग्स का बड़ा फैसला

मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला
Next Story

मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss