sony experia

Sony Xperia 1 VIII लॉन्च, कैमरा और पावर से सब हैरान

6 mins read
1 views
May 15, 2026

Sony Xperia 1 VIII Launch: Sony ने अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VIII लॉन्च कर दिया है। हालांकि, यह फोन अभी सिर्फ जापान में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है, जो कैमरा क्वालिटी, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते।

Sony ने Xperia 1 VIII फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया है, जिसमें 48MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 1TB स्टोरेज जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन

Sony Xperia 1 VIII को फिलहाल जापान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन कई प्रीमियम कलर ऑप्शन में आता है, जिनमें Garnet Red, Graphite Black, Iolite Silver और Native Gold शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,35,400 जापानी येन (लगभग 1.43 लाख रुपये) रखी गई है। इस वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत करीब 1.81 लाख रुपये तक जाती है। यह फोन सीधे तौर पर अल्ट्रा प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में उतारा गया है।

READ MORE: भारत में Smartphones की बिक्री में भारी गिरावट, Xiaomi सबसे पीछे

डिस्प्ले और कैमरा एक्सपीरियंस

फोन में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है। इससे यूजर्स को स्मूथ और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

कंपनी का दावा है कि इसका टेलीफोटो कैमरा 140mm फोकल लेंथ तक सपोर्ट करता है, जिससे दूर की तस्वीरें भी साफ और डिटेल्ड मिलती हैं। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन को खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़ी करने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Sony Xperia 1 VIII में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi, Bluetooth 6, NFC, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन

सुरक्षा और अपडेट सपोर्ट

यह फोन IP65 और IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कंपनी का कहना है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे, जिससे यह कई साल तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

𝗚𝗧𝗔 𝗢𝗻𝗹𝗶𝗻𝗲 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 𝟯𝟯 गाड़ियां हुई सस्ती
Previous Story

GTA Online खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 33 गाड़ियां हुई सस्ती

Latest from Latest news

Don't Miss