𝗚𝗧𝗔 𝗢𝗻𝗹𝗶𝗻𝗲 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 𝟯𝟯 गाड़ियां हुई सस्ती

GTA Online खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 33 गाड़ियां हुई सस्ती

5 mins read
1 views
May 15, 2026

GTA Online Vehicle: अगर आप GTA ऑनलाइन गाड़ी (GTA Online Vehicle) खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Rockstar Games ने GTA Online के 33 वाहन (GTA Online 33 Vehicles) की कीमतों में कटौती कर दी है। इस बदलाव के बाद खिलाड़ी अब कई पुरानी और लोकप्रिय गाड़ियों को पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीद सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने साथ ही वाहन बेचने के नियम भी सख्त कर दिए हैं, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ा नुकसान भी हो सकता है।

GTA Online में बड़ा अपडेट आया है। 33 गाड़ियों के दाम घटाए गए हैं, जबकि वाहन बेचने के नियम सख्त कर दिए गए हैं।

किन गाड़ियों की कीमत हुई कम?

नई अपडेट में कार, एयरक्राफ्ट, इमरजेंसी व्हीकल और स्पेशल राइड्स की कीमतें घटाई गई हैं। कई लोकप्रिय गाड़ियों के दाम में बड़ी कटौती हुई है।

  • Ocelot Lynx की कीमत GTA डॉलर 1,735,000 से घटकर GTA 841,000 डॉलर हो गई है।
  • Coil Cyclone अब GTA 1,890,000 डॉलर की जगह GTA 1,034,000 डॉलर में मिलेगी।
  • Benefactor SM722 की कीमत GTA 2,115,000 डॉलर से घटकर GTA 1,669,000 डॉलर हो गई है।
  • Mammoth Mogul जैसे एयरक्राफ्ट की कीमत में भी अच्छी कटौती देखने को मिली है।
  • MTL Fire Truck, Police Riot और कई दूसरे खास वाहनों के दाम भी कम किए गए हैं।

इसके अलावा Overflod Imorgon, Ubermacht Revolter, Lampadati Cinquemila, Emperor ETR1, Ocelot XA-21 जैसी कई गाड़ियों को अब कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस बदलाव का मकसद खिलाड़ियों को ज्यादा विकल्प देना और गेम में खरीदारी को आसान बनाना माना जा रहा है।

यहां है बड़ा झटका

जहां एक तरफ खरीदारी सस्ती हुई है, वहीं Rockstar Games ने वाहन बेचने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब किसी भी वाहन को बेचने पर अधिकतम GTA 500,000 डॉलर ही मिलेंगे। इतना ही नहीं, पहले वाहन मॉड्स बेचने पर उनकी खरीद कीमत का 50% हिस्सा वापस मिल जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 10% कर दिया गया है।

READ MORE: SPARQ OS में आए 250 नए गेम्स, कार सफर होगा मजेदार

नई सेलिंग पॉलिसी समझें

अब GTA Online Economy को संतुलित करने के लिए निजी वाहनों की बिक्री पर रिटर्न भी कम कर दिया गया है।

  • पहला वाहन बेचने पर 100% रिटर्न
  • दूसरा वाहन 50% रिटर्न
  • तीसरा वाहन 10% रिटर्न
  • चौथा वाहन 5% रिटर्न
  • पांचवें वाहन से आगे सिर्फ 2.5% रिटर्न

READ MORE: Sony का AI कमाल, गेम खेलो और पाओ वायरल क्लिप्स

इसके अलावा पहले रीसेट पीरियड 18 घंटे का था, जिसे अब बढ़ाकर 7 दिन कर दिया गया है। यह अपडेट GTA Online Gaming News में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। जहां खिलाड़ियों को सस्ती गाड़ियां खरीदने का मौका मिलेगा, वहीं जल्दबाजी में वाहन बेचने वालों को अब ज्यादा सोच-समझकर फैसला लेना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon AWS
Previous Story

Amazon में फिर छंटनी, Selling Partner Services टीम प्रभावित

Latest from Gaming

Don't Miss