Zoho ONDC investment: डिजिटल भारत के युग में अब छोटे कारोबारियों और किराना दुकानदारों को जोड़ने की पहल तेज हो गई है। जिसकी जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho Corporation ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉर्मस ONDC में 70 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह निवेश देश में मजबूत और स्वदेशी डिजिटल कॉमर्स सिस्टम तैयार करने के लिए किया गया है।
Zoho ओएनडीसी में करने जार रही है 70 करोड़ रुपये का निवेश, जानिए छोटे व्यापारियों और ग्रामीण विक्रेताओं को डिजिटल बाजार तक कैसे पहुंचाने की है योजना।
MSMEs को डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत देने पर ध्यान
कंपनी का यह मानना है कि इस देश की अर्थव्यवस्था में MSMEs यानी छोटे और मझोले उद्योगों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद छोटे व्यापारियों को बाजार तक पहुंच, डिजिटल टूल्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की शर्तों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कंपनी अब इन समस्याओं को कम करने पर काम कर रही है। ओएनडीसी को केंद्र सरकार के DPIIT का समर्थन प्राप्त है। यह एक ऐसा ओपन नेटवर्क तैयार कर रहा है, जहां कोई भी व्यापारी बिना बड़े प्लेटफॉर्म पर निर्भर हुए ऑनलाइन कारोबार कर सके। बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में ओएनडीसी नेटवर्क पर 21.8 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए।
Zoho के डिजिटल टूल्स से छोटे कारोबारियों को मदद
कंपनी का कहना है कि हमारे कई प्रोडक्ट पहले से ही छोटे व्यापारियों के काम आ रहे हैं। जिसमें, जोहो बुक्स, जोहो इंवेन्ट्री और जोहो ई-कॉमर्स जैसे टूल्स शामलि है। इसकी मदद से एसएसएमई अपने कारोबार को डिजिटल बना रहे हैं। साथ ही ONDC नेटवर्क से भी जुड़ रहे हैं। ओएनडीसी की DigiDukaan पहल ने छोटे दुकानदारों के बीच तेजी से जगह बनाई है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में 10 हजार से ज्यादा किराना स्टोर इससे जुड़ चुके हैं। वहीं किसानों, कारीगरों और ग्रामीण विक्रेताओं के ऑर्डर में फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान 11 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नेतृत्व में बदलाव के बीच निवेश
हाल ही में ओएनडीसी ने विभोर जैन को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में सीओओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नेतृत्व में बदलाव के बीच जोहो का यह निवेश ओएनडीसी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारों की माने तो यह भारत में स्वदेशी डिजिटल कॉमर्स मॉडल को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
