ये 5 स्मार्टफोन हैं टॉप बेस्ट, कीमत 10 हजार से भी कम

6 mins read
1 views
May 14, 2026

Best Top Phone: अगर आपका बजट 10,000 रुपये से कम है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में अब बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और नए Android वर्जन वाले फोन मिलने लगे हैं। अगर आप कैमरा, स्टोरेज या बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देते हैं, तो ये 5 स्मार्टफोन आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

Rs 10,000 से कम में Best Phone चाहिए? Poco C81x, Tecno Spark Go 3, Lava Bold N2 Pro के टॉप बजट लिस्ट देखें।

Poco C81x

Poco C81x में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 पर चलता है। फोन में 6.88 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5200mAh बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये हैं।

Ai+ Pulse 2

यह फोन Android 16 के साथ आता है, जो इस बजट में नई बात मानी जा रही है। इसमें 6.745 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 0.8MP सेंसर और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

READ MORE: भारत में Smartphones की बिक्री में भारी गिरावट, Xiaomi सबसे पीछे

Tecno Spark Go 3

Tecno Spark Go 3 में 6.75 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Android 15 पर चलता है और Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है। कैमरे के लिए इसमें 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही 5000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

Lava Bold N2 Pro

अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो Lava Bold N2 Pro अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है, जो इस बजट में खास मानी जाती है। फोन में 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है।

READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन

Tecno Pop X

Tecno Pop X में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन रोज़मर्रा के कामों और बेसिक मल्टीटास्किंग के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप बैटरी लाइफ़, कैमरा क्षमताओं या स्टोरेज क्षमता के आधार पर कोई फ़ोन चुनना चाहते हैं, तो ये पाँच स्मार्टफ़ोन अलग-अलग फ़ीचर्स देते हैं। खरीदने से पहले अपनी खास ज़रूरतों को ज़रूर तय कर लें। इस फ़ोन की कीमत ₹9,299 है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

ये 5 स्मार्टफोन हैं टॉप बेस्ट, कीमत 10 हजार से भी कम

Latest from Gadgets