67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

6 mins read
3 views
May 13, 2026

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज ए  राउंड में 67 करोड की फंडिंग हासिल की है। इस राउंड का लीड Avaana Capital ने किया। वहीं, Titan Capital Winners Fund ने भी इसमें भाग लिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस पूंजी का उपयोग अपने रिचर्स एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए करेगी।

Mekr  ने जुटाए जबरदस्त फंडिंग, अब अपने डिजाइन-टू-मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म को मजबूत करने के लिए करेगा नई फंडिंग का उपयोग…जानें क्या है लक्ष्य?

तकनीक और उत्पादन का विस्तार

इस बड़े फंड का उपयोग उत्पादन और एआई और ऑटोमेशन को बढ़ाने के लिए कर सकता है। साथ ही, सप्लाई चेन को लोकल स्तर पर मजबूत किया जा सकता है। इतना ही नहीं गुणवत्ता प्रणाली को भी अपग्रेड करने की योजना है। इसके अलावे, कंपनी अपने एक्सपोर्ट नेटवर्क को विस्तार देने पर भी ध्यान देगी। बता दें कि इस  की स्थापना 2022 में Anand Yadav और Gaurang Kuchhal ने की थी। कंपनी का मॉडल एक फुल-स्टैक डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसका उद्देश्य ब्रांड्स के लिए एंड-टू-एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट सॉल्यूशन देना है।

READ MORE- AI और टेक स्टार्टअप्स को मिलेगा ONGC का साथ, 200 करोड़ फंड की तैयारी

डिजाइन से लेकर बड़े पैमाने पर उत्पादन तक

इसके अलावे, यह स्टार्टअप प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, टूलिंग और सर्टिफिकेशन जैसी सेवाएं भी देता है। इसके बाद बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। इससे ब्रांड्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरा समाधान मिल जाता है। कंपनी वर्तमान में होम और किचन अप्लायंसेस, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और कार एक्सेसरीज़ जैसे सेंगमेंट पर काम कर रहा है। अब तक 100 से अधिक SKUs विकसित किए हैं। इसके अलावा यह 40 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर चुकी है, जिनमें Croma, विप्रो, अमेजन बेसिक और Flipkart जैसे नाम शामिल हैं।

READ MORE- 125 रुपये से शुरू सेवा, अब 200 मिलियन डॉलर का बन गया स्टार्टअप

टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग पर मजबूत पकड़

कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को मॉड्यूलर इंजीनियरिंग सिस्टम के जरिए तैयार करता है। हीटिंग सिस्टम और लोड सेल जैसी तकनीकें भी शामिल हैं। कंपनी इन-हाउस मोल्ड डिजाइन क्षमता का भी उपयोग करती है, जिससे उत्पाद का विकास तेजी से और नियंत्रित तरीके से किया जा सके। इस निवेश के साथ कंपनी का ध्यान अब सएक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करने पर है। कंपनी का लक्ष्य ब्रांड्स के लिए एक भरोसेमंद हार्डवेयर डेवलपमेंट पार्टनर बनना है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

नौकरी संकट: cloudflare ने 1100 कर्मचारियों की नौकरी छीनी
Previous Story

नौकरी संकट: cloudflare ने 1100 कर्मचारियों की नौकरी छीनी

Latest from Business

Don't Miss