डेटा चोरी के बाद समझौता! Canvas हैकिंग केस में नया मोड़

डेटा चोरी के बाद समझौता! Canvas हैकिंग केस में नया मोड़

7 mins read
10 views
May 12, 2026

Canvas Cyber Attack: विश्व के सबसे चर्चित एजुकेशन टूल Canvas पर हाल ही में हुए साइबर हमले ने नई बहस को जन्म दे दिया है। इस घटना के बाद से शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। यह मामला तब और सुर्खियों में आया है जब कंपनी इस्ट्रक्चर ने खुद स्वीकार किया है कि उसने हैकर्स के साथ समझौता किया है। जिसके बाद से अचानक मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

कैनवस एजुकेशनल प्लेटफॉर्म पर हुए साइबर हमले के बाद छात्रों और स्कूलों के डेटा की सुरक्षा को लेकर उठने लगे गंभीर सवाल…जानिए क्यों?

चोरी हुए छात्र और स्कूल डेटा को लेकर बनी चिंता

साइबर हमले के दौरान कथित तौर पर छात्रों, स्कूलों और संस्थानों से जुड़ा संवेदनशील डेटा चुराया गया था। औमतौर ऐसा इसिलए किया जाता है ताकि फिरौती के तौर पर मोटी रकम वसूला जा सके। हालांकि, समझौते के बाद पूरा डेटा वापस कर दिया गया। साथी उस डेटा को नष्ट करने की भी जानकारी मिल गई है। बता दें कि इसकी जिम्मेदारी चर्चित हैकिंग ग्रुप ShinyHunters ने ली थी। इस ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि डेटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अब आगे से फिरौती नहीं मांगी जाएगी।

कंपनी ने ग्राहकों को दी राहत की जानकारी

वहीं, इंस्ट्रक्चर  ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस समझौते का फायदा सभी प्रभावित ग्राहकों को मिलेगा। किसी भी स्कूल, कॉलेज या अन्य ग्राहक को अलग से हैकर्स के संपर्क में आने की जरूरत नहीं है। कंपनी का कहना है कि अब किसी ग्राहक को सार्वजनिक रूप से ब्लैकमेल करने की आशंका नहीं है।

READ MORE- Samsung का नया प्लान, पुराना फोन खरीदना होगा फायदेमंद

अमेरिकी संसद की समिति ने मांगा जवाब

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी हाउस होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी ने भी कंपनी से जवाब तलब किया है। इंस्ट्रक्चर  के CEO स्टीव डेली या किसी वरिष्ठ अधिकारी को ब्रीफिंग देने के लिए कहा है। इससे कमेटी जनाना चाहती है कि कितनी मात्रा में डेटा प्रभावित हुई और कंपनी ने इतनी बड़ी घटना पर क्या कदम उठाए। खासकर CISA के साथ कंपनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

READ MORE- सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते साइबर खतरों का संकेत

पूरी शिक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है। महामारी के बाद स्कूलों और विश्वविद्यालयों में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ा है। जिसके कारण साइबर अपराधियों की नजर अब शिक्षा क्षेत्र पर भी टिक गई है। ऐसे साइबर हमलों में छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल, परीक्षा रिकॉर्ड और अन्य शैक्षणिक डेटा के लीक होने का खतरा रहता है। यही वजह है कि अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों के बीच डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।

साइबर सुरक्षा को लगातार मजबूत करना भी जरूरी है। शिक्षा संस्थानों को मल्टी-लेयर सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

neet ug 2026 paper leak cbi investigation
Previous Story

NEET-UG 2026 पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन FIR दर्ज, देशभर में जांच तेज

नौकरी संकट: cloudflare ने 1100 कर्मचारियों की नौकरी छीनी
Next Story

नौकरी संकट: cloudflare ने 1100 कर्मचारियों की नौकरी छीनी

Latest from Cybersecurity

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

Supply Chain Cyber Attack:  डिजिटल दुनियां के इस दौर में  साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। जिसको लेकर विश्वभर में चिंता

Don't Miss