Croma Everything Apple Sale 2026: अगर आप नया iPhone, MacBook या दूसरे Apple गैजेट्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Croma ने भारत में अपनी Croma Everything Apple Sale का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इस सेल में iPhone 17, MacBook Air M5, iPad, AirPods और Apple Watch जैसे कई प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल 1 मई से 16 मई तक चलेगी।
Croma Everything Apple Sale में iPhone 17, MacBook Air M5, iPad और AirPods पर मिल रही शानदार छूट, जानें ऑफर्स और नई कीमतें।
MacBook Air M5 पर बड़ा डिस्काउंट
इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण MacBook Air M5 Price में भारी कटौती है। Apple के इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत भारत में 1,19,900 थी, लेकिन ऑफर्स के बाद इसे 74,619 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह कीमत कई ऑफर्स को मिलाकर तय की गई है। इसमें स्टूडेंट और टीचर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और Tata Neu Coins का फायदा भी शामिल है।
Croma के अनुसार, ग्राहक 15,000 तक का एक्सचेंज बोनस, 10,000 तक अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और 8,291 तक Tata Neu Coins का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, MacBook Neo (13-inch) पर भी ऑफर दिया जा रहा है और इसकी कीमत 39,069 तक पहुंच सकती है।
iPhone 17 पर भारी छूट
अगर आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 17 (iPhone 17 Discount) पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है। Apple का यह फोन लॉन्च के समय 82,900 की कीमत पर आया था, लेकिन ऑफर्स के बाद इसे 44,768 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 23,500 तक एक्सचेंज ऑफर, 8,000 अतिरिक्त बोनस, डिस्काउंट कूपन और Tata Neu Coins का फायदा शामिल है। इसके अलावा पुराने मॉडल्स पर भी ऑफर मिल रहे हैं। iPhone 15 को 36,891 और iPhone 16 को 40,041 की शुरुआती प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPad, AirPods और Apple Watch पर भी ऑफर
Apple Products Sale के तहत सिर्फ iPhone और MacBook ही नहीं, बल्कि कई अन्य Apple डिवाइसेज पर भी छूट मिल रही है। जैसे:-
- Apple iPad 11th Gen – 29,489
- Apple iPad Air M4 – 55,490 से शुरू
- Apple AirPods Pro 3 – 22,491 से शुरू
- Apple AirPods 4 – 10,791 से शुरू
- Apple Watch SE 3 – 23,388 में उपलब्ध
HDFC Tata Neu कार्ड पर अतिरिक्त फायदा
Croma ने बताया है कि जिन ग्राहकों के पास HDFC Tata Neu Credit Card है, उन्हें कुछ Apple प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट और फायदे मिल सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह EMI विकल्प का फायदा भी उठा सकते हैं, जिससे महंगे Apple प्रोडक्ट्स खरीदना आसान हो जाएगा।
