whatsapp more button chat list update redesign feature

क्या है WhatsApp का ‘More’ बटन?

5 mins read
1 views
May 7, 2026

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने चैट एक्सपीरियंस को और आसान बनाने के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। यह फीचर Android beta update 2.26.18.4 में देखा गया है। इसका मकसद चैट टैब को साफ और कम भीड़ वाला बनाना है ताकि यूजर्स आसानी से अपनी चैट्स को मैनेज कर सकें।

WhatsApp का नया अपडेट चैट लिस्ट को मैनेज करना आसान बनाएगा, अब कम इस्तेमाल होने वाली लिस्ट्स ‘More’ सेक्शन में मिलेंगी।

क्यों जरूरी हो रहा है नया बदलाव

रिपोर्ट के अनुसार, WABetaInfo ने बताया है कि जैसे जैसे यूजर ज्यादा चैट लिस्ट जोड़ते हैं, जैसे कस्टम लिस्ट और चैनल, वैसे वैसे मौजूदा horizontal layout काफी ज्यादा भरा हुआ दिखने लगता है। हाल ही में आए चैनल फ़िल्टर के कारण यह समस्या और बढ़ गई है। इसी वजह से WhatsApp अब ऐसा सिस्टम ला रहा है जिसमें यूजर खुद तय कर सकेंगे कि कौन सी लिस्ट मैन चैट्स टैब में दिखेगी।

READ MORE: क्या आपने WhatsApp का यह ‘हिडन फीचर’ इस्तेमाल किया है?

नया More बटन कैसे करेगा काम

नए अपडेट में कुछ कम इस्तेमाल होने वाली लिस्ट्स को मेन स्क्रीन से हटाकर एक अलग जगह रखा जाएगा। यह जगह ‘More’ नाम के बटन से खुलेगी। जब यूजर इस सेक्शन में जाएगा, तो वहां सभी छुपी हुई लिस्ट्स दिखेंगी। किसी भी लिस्ट पर क्लिक करने पर उसके अंदर मौजूद सभी चैट्स और ग्रुप आसानी से खुल जाएंगे।

Favourites लिस्ट में बड़ा बदलाव

अभी फेवरेट लिस्ट हमेशा चैट्स टैब में दिखाई देती है, चाहे उसमें कोई चैट हो या न हो, लेकिन नए फीचर में यूजर इसे मेन व्यू से हटा सकेंगे। फिर भी जरूरत पड़ने पर इसे ‘More’ सेक्शन से कभी भी खोला जा सकेगा।

READ MORE: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, बिना ऐप खोले करें चैट

यूजर्स को क्या फायदा होगा

इस बदलाव से WhatsApp का इंटरफेस ज्यादा साफ और सिंपल हो जाएगा। यूजर को सिर्फ जरूरी लिस्ट्स ही मेन स्क्रीन पर दिखेंगी, जिससे नेविगेशन तेज और आसान होगा। यह फीचर अभी  डेवलपमेंट स्टेज में है और इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले अपडेट में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

biker movie netflix trending
Previous Story

बिना प्रमोशन सुपरहिट, Netflix पर धमाल मचा रही ये साउथ फिल्म

Latest from Tech News

Don't Miss