Motorola Foldable Phone: फोल्डेबल स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब तक इस सेगमेंट में Samsung का दबदबा रहा है, लेकिन अब Motorola भी इसे चुनौती देने के लिए तैयार है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च करने वाली है।
फोल्डेबल फोन मार्केट में बढ़ेगी टक्कर! Motorola Razr Fold जल्द भारत में एंट्री करेगा, पढ़ें इसके दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
Flipkart पर दिखा फोन, जल्द एंट्री तय
Motorola ने इस फोन को मार्च में हुए Mobile World Congress 2026 में पहली बार दिखाया था। अब यह फोन Flipkart पर Coming Soon के साथ लिस्ट हो गया है। इससे साफ है कि ये फोन भारत में लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन ब्लैक कलर में आएगा।
इसके अलावा कंपनी Motorola Razr Ultra, Motorola Razr+ और Motorola Razr 2026 जैसे मॉडल भी भारत में ला सकती है, जिन्हें हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Razr Fold को 19 मई को चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
READ MORE: Motorola का स्लिम फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले कीमत LEAK
पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
इस फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 सीरीज का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने वाला है। वहीं, इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाती है।
बड़ा डिस्प्ले और शानदार डिजाइन
Motorola Razr Fold को 29 अप्रैल को अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 8.1 इंच का बड़ा फ्लेक्सिबल pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है। इसके साथ 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन डिजाइन और लुक के मामले में काफी प्रीमियम लगता है।
READ MORE: Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च, फीचर्स ने बढ़ाई उम्मीद
स्टोरेज और सेफ्टी फीचर्स
इस फोन के US वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, इसमें IP49 रेटिंग भी है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है।
