KC-135 Stratotanker: मिडिल ईस्ट में तनाव कम भी नहीं हुए हैं कि एक अमेरिकी सैन्य विमान की इमरजेंसी ने नए तरीका का हलचल पैदा कर दिया है। दरअसल, बोइंग KC-135 Stratotanker ने उड़ान के दौरान 7700 डिस्टेस सिग्नल जारी किया। जिसका मतलब है कि विमान में किसी तरह की गंभीर समस्या आ गई है या फिर आपात स्थिति का संकेत भी माना जाता है। यह घटना उस समय सामने आई जब विमान फारस की खाड़ी के ऊपर ऑपरेशन में लगा हुआ था।
फारस की खाड़ी में KC-135 की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से अटकलें तेज, तकनीकी खराबी या हमला, जांच जारी।
फ्लाइट डेटा ने बढ़ाया रहस्य
जिसके बाद से अफरातफरी का माहौल बन गया। तरह-तरह की प्रतिक्रियाए समाने आने लगी। इसी बीच फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा ने जो जानकारी दी उससे यह घटना और रहस्यमय बन गया। एफटीडी के अनुसार, यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस से उड़ा था। कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद उसने अचानक नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू की और फिर उसके सिग्नल गायब हो गए। आखिरी लोकेशन कतर के आसमान के आसपास बताई जा रही है। जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई है।
READ MORE- CLARITY Act पर बड़ा दबाव, ग्रासली समीक्षा से बढ़ी टेंशन
आधिकारिक चुप्पी और बढ़ती अटकलें
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अमेरिकी सेना ने भी इसपर अभी तक कुछ नहीं बोला है। न ही किसी अन्य बाहरी हमले या बाहरी हस्तक्षेप की पुष्टि की है। ईरान की मीडिया में इस घटना का जिक्र हुआ है। जिसके बाद से तो अटकलें तेज हो गई है। इस तरह के निशाने बनाए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। इराक क्षेत्र में एक केसी 135 विमान पर हमले का दावा पहले किया गया था। इस तरह की इमरजेंसी को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है।
READ MORE- मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान का ऑफर और अमेरिका का कड़ा संदेश
KC-135 की क्या है भूमिका
KC-135 को अमेरिकी वायुसेना का महत्वपूर्ण सारथी माना जाता है। यह विमान हवा में ही दूसरे लड़ाकू विमानों और बॉम्बर्स को ईंधन भरने की क्षमता रखता है। जिससे वे लंबी दूरी तक बिना रुके ऑपरेशन कर सकते हैं। यही वजह है कि इसे फ्लाइंग गैस स्टेशन भी कहा जाता है। इसमें कार्गो और यात्रियों को ले जाने की भी क्षमता होती है। जरूरत पड़ने पर इसे मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसमें घायल सैनिकों को विशेष मेडिकल सुविधाओं के साथ सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाता है।
इस घटना ने फिर संकेत किया है कि मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां कितनी संवेदनशील स्थिति में हैं। फिलहाल, प्रतिक्रिया का इंतजार है।
