Gold Rates 5 May: देशभर में बदल गए सोने के दाम, जानें अपडेट

Gold Rates 5 May: देशभर में बदल गए सोने के दाम, जानें अपडेट

5 mins read
9 views
May 5, 2026

Gold Rates India: आज भारत में सोने के दामों में हल्की हलचल देखने को मिली है। अलग-अलग शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर दर्ज किया गया है। सोना भारत में सिर्फ गहनों के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश के रूप में भी माना जाता है इसलिए हर दिन के रेट जानना लोगों के लिए बहुत जरूरी हो जाता है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट जारी हुए हैं, जानेंं सभी शहरों में 18K, 22K और 24K सोने की कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

बेंगलुरु में आज सोने की कीमत

  • 18 कैरेट: 1,12,063.50
  • 22 कैरेट: 1,36,866.89
  • 24 कैरेट: 1,49,418.00

चेन्नई

  • 18 कैरेट: 1,13,072.07
  • 22 कैरेट: 1,38,098.69
  • 24 कैरेट: 1,50,762.76

दिल्ली

  • 18 कैरेट: 1,12,063.50
  • 22 कैरेट: 1,36,866.89
  • 24 कैरेट: 1,49,418.00

कोलकाता

  • 18 कैरेट: 1,12,960.01
  • 22 कैरेट: 1,37,961.82
  • 24 कैरेट: 1,50,613.34

मुंबई

  • 18 कैरेट: 1,12,175.56
  • 22 कैरेट: 1,37,003.75
  • 24 कैरेट: 1,49,567.42

पुणे

  • 18 कैरेट: 1,12,063.50
  • 22 कैरेट: 1,36,866.89
  • 24 कैरेट: 1,49,418.00

सोने की कीमतों में अंतर क्यों होता है?

भारत में हर शहर में सोने के दाम थोड़े अलग होते हैं। इसका कारण टैक्स, ट्रांसपोर्ट खर्च और स्थानीय बाजार की मांग है। जहां मांग ज्यादा होती है, वहां कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, डॉलर की स्थिति और कच्चे तेल के दाम भी सोने पर असर डालते हैं इसलिए रोजाना सोने के रेट ऊपर-नीचे होते रहते हैं।

READ MORE: अमेरिका जाना है? ट्रंप का ‘Gold Card’ देगा मौका, जानें डिटेल में कैसे

18K, 22K और 24K सोने में फर्क

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती इसलिए इसकी कीमत सबसे ज्यादा रहती है। 22 कैरेट सोना थोड़ा मजबूत होता है और इसमें हल्की मिलावट होती है, इसलिए इसे ज्यादातर गहनों में इस्तेमाल किया जाता है। 18 कैरेट सोने में और ज्यादा धातुओं की मिलावट होती है, जिससे यह थोड़ा सस्ता होता है और डिजाइनर ज्वैलरी में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

READ MORE: Paytm का नया वर्जन App लॉन्च, अब हर पेमेंट पर उगलेगा GOLD

सोना निवेश के लिए क्यों जरूरी है?

सोना भारत में हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है। जब बाजार में उतार-चढ़ाव होता है, तब लोग अपने पैसे को सोने में लगाना पसंद करते हैं। यह लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी देता है। आजकल लोग फिजिकल गोल्ड के अलावा डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF में भी निवेश कर रहे हैं, जिससे निवेश और आसान हो गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, कौन सा AC बेस्ट! जानें यहां
Previous Story

छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, कौन सा AC बेस्ट! जानें यहां

2026 में ट्रैवल कार्ड लेना सही या गलत? जानें कितना फायदा
Next Story

2026 में ट्रैवल कार्ड लेना सही या गलत? जानें कितना फायदा

Latest from Business

Don't Miss