Dogecoin whale buying: क्रिप्टो बाजार में Dogecoin को लेकर हलचल तेज हो गईं है। पिछले 96 घंटों में बड़े निवेशकों के करीब 16 करोड़ डोजी खरीदे हैं। वर्तमान कीमत के हिसाब से इसकी वैल्यू लगभग 1.8 करोड़ आंकी जा रही है। इस उछाल ने एशिया में शुरूआती ट्रेडिंग के दौरान डोजीकॉइन को 0.109 डॉलर के अहम स्तर से ऊपर पहुंचा दिया है।
DOGE में व्हेल्स की एंट्री से बाजार में उत्साह, 0.114 डॉलर तक जाएगी कीमत? समझें पूरे मार्केट मूवमेंट की जानकारी यहां विस्तार से।
कीमत में तेजी और अहम सपोर्ट लेवल
पिछले 24 घंटे में डोजी करीब 4 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, एक सप्ताह में इसमें 14 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान Bitcoin भी 80,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया। जिससे पूरे क्रिप्टो बाज़ार के माहौल को बेहतर बनाने में मदद मिली। इससे डोजी समेत अन्य क्रिप्टो कॉइन्स को भी इसका फायदा मिला है। क्रिप्टो करेंसी के जानकार Ali Martinez के अनुसार बड़े निवेशकों के रणनीति का हिस्सा हो सकती है। बता दें कि इससे पहले व्हेल्स ने 160 मिलियन डोजीकॉइन खरीदा थी। जिसकी खरीद की कीमत लगभग 18 मिलियन डॉलर थी।
READ MORE- क्रिप्टो हैक आरोपों पर भड़का उत्तर कोरिया, कड़ी चेतावनी जारी
अचानक बढ़े वॉल्यूम ने दिया संकेत
मार्केट डेटा के मुताबिक, डोजीकॉइन में उछाल पिछले कुछ दिनों बड़ी तेजी हुई है। मार्टिनेज ने यह भी कहा था कि कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव वाले दौर में बड़े निवेशकों ने 330 मिलियन डॉलर से ज़्यादा कीमत के DOGE खरीदे थे। DOGE में यह ताज़ा उछाल, 0.1075 से 0.1119 के बीच तक पहुंच सकती है। जिससे साफ है इसकी खरीददारी बड़े स्तर पर हुई है। इस तरह का उछाल अक्सर छोटे निवेशकों की धीमी खरीदारी के बजाय बड़े निवेशकों की ज़ोरदार खरीदारी को दर्शाता है।
READ MORE- AI का कमाल या अधूरी सच्चाई? हार्वर्ड स्टडी ने बढ़ाया सस्पेंस!
ऑन- चेन डेटा ने भी की पुष्टि
डेटा प्लेटफार्म Santiment के अनुसार 1 मई को एक लाख से अधिक के 739 बड़े ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए। बड़े निवेशकों के आसपास अब 108.52 अरब डोजी है। जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। फिलहाल, बाजार की नजर 0.109 सपोर्ट लेवल पर बनी हुई है। यदि यह स्तर कायम रहता है। तो डोजी 0.114 तक जा सकता है। वहीं, इस स्तर से नीचे गिरावट आने पर मार्केट में बनी हुई तेजी गिर भी सकती है।
