Oolka startup funding 2026: पर्सनल फाइनेंस को समझना और संभालना अक्सर मुश्किल होता है। खासकर तब जब लोन, ईएमआई और क्रेडिट स्कोर जैसी चीजें कई लोगों को उलझा कर रख देती हैं। इन्हीं उलझनों को दूर करने के लिए और लोगों के काम को आसान करने के लिए फिनटेक की स्टार्टअप कंपनी Oolka एक नया समाधान लेकर सामने आया है। जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आगे बढाया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने 14 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है।
Oolka का AI प्लेटफॉर्म यूजर्स को क्रेडिट स्कोर सुधारने और लोन मैनेज करने में देगा स्मार्ट सुझाव, 14M फंडिंग से बढ़ेगा विस्तार।
Accel के नेतृत्व में बड़ा निवेश
बेंगलुरु स्थित ओल्का ने हाल ही में 14 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश का लीड Accel ने किया। वहीं, Lightspeed और Z47 जैसे मौजूदा निवेशकों ने भी भाग लिया। यह फंडिंग स्टार्टअप के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बता दें कि इस कंपनी शुरूआत 2024 में हुई थी। यह कंपनी एक एआई बेस्ड प्लेटफॉर्म बना रही है। जिसका मकसद यूजर्स को उनकी पूरी क्रेडिट लाइफ साइकिल समझने और मैनेज करने में मदद करना है। यानी लोन लेने से लेकर उसे सही तरीके से चुकाने तक हर कदम पर गाइडेंस मिलेगा।
READ MORE- Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर
स्मार्ट सलाह, बेहतर फैसले
इस प्लेटफॉर्म में एआई एजेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये एजेंट यूजर्स के क्रेडिट डेटा को एनालाइज करते हैं। फिर समस्याएं पहचानते हैं। साथ ही सुधार के लिए सुझाव भी देते हैं। इससे यूजर्स बेहतर फाइनेंशियल फैसले ले सकते हैं। कंपनी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंच स्थापित करना है।
READ MORE- Income Tax 2025 में चूक: गलत रिटर्न से बढ़ा खतरा
फंड का कहां होगा इस्तेमाल
कंपनी इस फंड का उपयोग अपनी टेक्नोलॉजी और टीम को मजबूत करने में करेगी। साथ ही बैंकों और NBFCs के साथ साझेदारी बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान रहेगा। इस फंडिंग राउंड में Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal जैसे दिग्गजों ने भी व्यक्तिगत निवेश किया है। जिससे पता चलता है कि स्टार्टअप के आइडिया और ग्रोथ पर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।
यानी अब एआई बेहतर फाइनेंशियल फैसलों का माध्यम भी बन सकता है। आने वाले समय में यह क्षेत्र और तेजी से बढ़ भी सकता है।
