Xiaomi 17T सीरीज: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स ने मचाया बवाल

Xiaomi 17T सीरीज: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स ने मचाया बवाल

6 mins read
3 views
April 29, 2026

Xiaomi 17T Launch 2026: Xiaomi बहुत जल्द अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी Xiaomi 17T series पेश कर सकती है, जिसमें Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro दो मॉडल शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही इन फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जैसे कीमत, स्टोरेज, कलर ऑप्शन और प्रोसेसर।

Xiaomi 17T सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है, जानिए इसकी संभावित कीमत, फीचर्स, प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स।

कब लॉन्च हो सकती है Xiaomi 17T सीरीज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17T सीरीज को मई के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह फोन पहले ग्लोबल मार्केट में आएंगे और उसके बाद भारत, यूरोप और एशिया के अन्य देशों में उपलब्ध होंगे। 29 मई से जून के अंत तक कंपनी बड़े स्तर पर प्रमोशन भी कर सकती है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

Xiaomi 17T की भारत में कीमत लगभग 69,000 से 72,000 के बीच हो सकती है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं, Xiaomi 17T Pro की कीमत 92,000 से 96,000 के बीच हो सकती है। इस मॉडल में 12GB RAM के साथ 512GB और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इससे साफ है कि कंपनी इस बार प्रीमियम यूजर्स को टारगेट कर रही है।

प्रीमियम कलर ऑप्शन

17T Pro में ऑल ब्लैक, डीप ब्लू और डीप वायलेट जैसे स्टाइलिश कलर देखने को मिल सकते हैं। ये कलर उन यूजर्स के लिए हैं, जो अपने फोन को थोड़ा अलग और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं।

READ MORE: Amazon लाया Vega OS, Fire TV में Android की छुट्टी तय

दमदार प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Mali-G720 GPU के साथ आएगा। इसमें 12GB तक RAM मिलेगी और फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ चलेगा। खास बात यह है कि Xiaomi की T-सीरीज़ में पहली बार Snapdragon की जगह MediaTek चिप देखने को मिल सकती है।

बैटरी और परफॉर्मेंस कैसी होगी?

लीक्स के अनुसार, इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस, स्मूद स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी भी देखने को मिल सकती है। अगर आप लंबे समय तक चलने वाला और पावरफुल फोन चाहते हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए खास हो सकती है।

READ MORE: Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर

क्या खास रहेगा इस बार?

Xiaomi इस बार प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार फीचर्स के साथ बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन लीक से साफ है कि कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Rate 29 April: आपके देश में क्या है सोने की कीमत?
Previous Story

Gold Rate 29 April: आपके देश में क्या है सोने की कीमत?

Sensex की धमाकेदार उड़ान, Nifty ने भी पकड़ी रफ्तार
Next Story

Sensex की धमाकेदार उड़ान, Nifty ने भी पकड़ी रफ्तार

Latest from Gadgets

Don't Miss