ChatGPT Images 2.0 : एआई इमेज जनरेशन की दुनियां तेज से बदलती हुई नजर आ रही है। जिस एआई को अब तक तस्वीर बनाने के तौर जानते रहे हैं। लेकिन वहीं अब यूजर के आइडिया को समझेगा और फिर उसे सही तरीके से विजुअल में बदल देगा। जी हां, OpenAI ने ChatGPT Images 2.0 रिलीज़ किया है। कंपनी इसे इमेज जनरेशन का नया दौर करार दिया है।
अब एआई तस्वीर ही नहीं बनाता, आपके आइडिया को समझकर कॉमिक्स, पोस्टर और इन्फोग्राफिक्स भी तैयार करेगा…जानिए कैसे?
सोच-समझकर काम करता है नया मॉडल
यह सिस्टम बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है ओपन एआई के CEO सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम ने इस अपडेट की घोषणा करते हुए दिखाया कि अब इमेज कैसे ज़्यादा जवाबों की तरह काम करती हैं। इसमें यह दिखाया गया कि एआई अब अंदाज़े पर निर्भर रहने के बजाए समझ पर आधारित काम करती है।
टेक्स्ट और ले-आउट अब दिखेंगे बिल्कुल साफ
इमेज में टेक्स्ट की समस्या लंबे समय से रही है। पहले अक्षर टूटे हुए दिखते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस समस्या को काफी हद तक ठीक कर दिया गया है। पैराग्राफ भी बना सकता है। लेबल और डिजाइन एलिमेंट सही जगह पर दिखते हैं। यह एक अत्याधुनिक मॉडल जो मुश्किल विज़ुअल कामों को कर सकता है और सटीक, इस्तेमाल के लिए तैयार विज़ुअल्स बना सकता है। कंपनी का यह दावा है कि नया मॉडल विस्तृत निर्देशों का पालन करने, चीज़ों को सही जगह पर रखने और आपस में जोड़ने, घने टेक्स्ट को दिखाने, और कई अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो में इमेज बनाने काफी उपयोगी है। यह मॉडल कई भाषाओं में टेक्स्ट दिखाने की सुविधा देता है, जिससे यूज़र्स बिना किसी गलती के कई भाषाओं में इमेज भी बना सकता है।
एक ही बार में बनेगी कई इमेज
इसकी बड़ी खासियत यह है यह मल्टी इमेज जनरेशन करता है। एक प्रॉम्प्ट से कई तस्वार बनती है। मैगजीन लेआउट बना सकता है। ऑल्टमैन ने कहा कि यह मुश्किल इमेज भी आसानी से बना लेता है। यह मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आता है। हिन्दी में भी टेक्स्ट के साथ इमेज बनाई जा सकती है। तमिल, तेलगु, कन्नड़ भी सपोर्टेड है। इससे लोक क्रिएटर्स को फायदा होता है। यह GPT-3 से GPT-5 तक एक ही छलांग में पहुँचने जैसा है।
READ MORE- अब आप दिखेंगी ज्यादा खूबसूरत, Dyson का नया ड्रायर लॉन्च
एआई बन गया अब क्रिएटिव असिस्टेंट
यह यूजर के आडिया को समझता है। डिजाइन बनाने में मदद करती है। यूजर को गाइड भी करता है। यह मॉडल, अपने मूल रूप में, इमेज बनाने की क्षमता को तर्क-शक्ति के साथ जोड़ता है। एक और मुख्य खासियत इसका डुअल-मोड सिस्टम है, जिसमें Instant Mode और Thinking Mode शामिल हैं। इंस्टेंट मोड बेहतर विज़ुअल समझ और बनाने की क्षमता के साथ, तेज़ी से इमेज आउटपुट देता है। दूसरी ओर, थिंकिंग मोड है जो सिर्फ़ पेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
READ MORE- जॉन टर्नस की एंट्री से Apple में नई लीडरशिप की शुरुआत
API एक्सेस के ज़रिए भी उपलब्ध
चैटजीपीटी इमेज 2.0 की मुख्य खासियतों में हाई-रिज़ॉल्यूशन आउटपुट शामिल है, क्योंकि यह 2K रिज़ॉल्यूशन तक की इमेज बनाता है। ChatGPT Images 2.0 सीधे चैटजीपीटी के अंदर और साथ ही API एक्सेस के ज़रिए भी उपलब्ध है। ज़्यादा बेहतर आउटपुट पाने के लिए, यूज़र्स अपनी पसंद के अनुसार बदलाव करने के लिए रेफ़रेंस इमेज अपलोड कर सकते हैं। वे इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूज़र्स नतीजों को बेहतर बनाने के लिए फ़ॉलो-अप प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मॉडल बहुत कम गलतियों के साथ पूरे पैराग्राफ़, लेबल और लेआउट बनाने में सक्षम है।
